धरती पर कई तरह के अनोखे जीव-जन्तु देखने को मिल जाते हैं। यहां वातावरण के अनुसार इंसान में देखेने को मिलते हैं। कुछ देश ऐसे है जहां मजबूत कद काठी के काले इंसान नजर आते हैं, तो कुछ ऐसे देश है जहां के लोग काफी गोरे होते हैं। प्रकृति ने सबके लिए कुछ नियम तय कर रखे हैं। इंसान हो या जानकर सबमें प्रजनन (Fertility) करने और बच्चा पैदा (Delivery) करने की क्षमता होती है। लेकिन धरती का एक ऐसा अनोखा जानवर (Weird Animal) है जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। क्योंकि यह जानवर हमेशा प्रेग्नेंट रहता है। कंगारू (Kangaroo Species) जैसे दिखने वाले स्वैम्प वॉलबी (Swamp Wallaby) हर समय प्रेगनेंट रहता है।

Swamp Wallaby

बता दें कि दुनिया अजीबोगरीब चीजों (Weird Facts) से भरा पड़ा है। कई बार हमारे आस-पास रहने वाले चीजों के बारे में जानकर हमें हैरानी होती है। कंगारू (Kangaroo Species) जैसे दिखने वाले स्वैम्प वॉलबी (Swamp Wallaby Facts) को कुछ लोग हकीकत में देखे होंगे तो कुछ लोग इसके बारे में पढ़े या सुने होंगे। लेकिन इस सच को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि यह जानवर हमेशा प्रेग्नेंट रहता है। यह एक बच्चे को जन्म देता है तो हो सकता है उसी समय उसके गर्भ में दूसरा बच्चा पल रहा हो। स्वैम्प वॉलबी नाम के इस जानवर में डिलीवरी से पहले ही शरीर में एक और भ्रूण (Embryo) तैयार हो जाता है और कुछ दिन बाद उसका भी जन्म हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: coronavirus का साइड इफेक्ट, बढ़ रही नपुंसकता

स्‍वैम्‍प वॉलबी कंगारू प्रजाति (Kangaroo Species Swamp Wallaby) का जानवर है। दिखने में भी यह कंगारू के जैसा दिखता है। इसके बारे में बताया जाता है कि यह जानवर हमेशा प्रेगनेंट रहता है। मीडिया खबरों के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न (University Of Melbourne) और बर्लिन के लेब्‍नीज इंस्‍टीट्यूट फॉर जू एंड वाइल्‍डलाइफ रिसर्च के मुताबिक यह जीव पूरी जिंदगी प्रेग्नेंट रहता है। इस जानकारी सबसे पहले जर्नल PNAS में प्रकाशित की गई थी।

Swamp Wallaby

इस रिपोर्ट के मुताबिक फीमेल वॉलबी (Female Wallaby) के दो अलग-अलग यूटरस (Uterus) और दो ओवरी (Ovary) होते हैं। इसके चलते प्रेगनेंसी होने तक दूसरे यूटरस में अगला बच्चा तैयार होना शुरू हो जाता है। इस तरह वॉलबी के पेट में दो अलग-अलग यूटरस में दो बच्चे गर्भ धारण करते है। इसके चलते एक की डिलीवरी के बाद भी एक भ्रूण शरीर में रहता है। यह प्रक्रिया पूरी जिंदगी लगातार चलती रहती है। इसलिए इस जानवर के बारे में कहा जाता है कि यह हमेशा प्रेग्नेंट रहता है। वहीं स्वैम्प वॉलबी का प्रेगनेंसी पीरियड मात्र 30 दिनों का होता है।

इसे भी पढ़ें: जूही चावला को झटका, 20 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

Spread the news