सनी लियोनी ने साझा किए अपनी शादी के अनसुने किस्से, शगुन के पैसों से हुआ था रिसेप्शन
Newschuski Digital Desk: जो तार से निकली है वह धुन सबने सुनी है, पर साज पर क्या गुजरी है, इसे किसने जाना है। बॉलीवुड एक्टर सनी लियोनी की जिंदगी भी कुछ ऐसी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों का सोचने और समझने का नजरिया बदल जाता है। लेकिन अगर सनी को ठीक से जाना जाए तो उनकी जिंदगी काफी चुनौती पूर्ण रही है। खैर उगते सूरज को सभी नमस्कार करते हैं, शायद यही वजह भी है कि सनी को बुरा मानने वाले भी उसकी एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं।
बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में सनी लियोनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को पावर कपल माना जाता है। आज भले ही उनके पास शौहरत और दौलत की कमी न हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जोड़ी ने अपने सफर की शुरुआत बिल्कुल शून्य से की थी? हाल ही में अपनी शादी की 15वीं सालगिरह के मौके पर सनी ने अपनी लाइफ के उन पन्नों को पलटा, जिनसे दुनिया अब तक अनजान थी।

लास वेगास के क्लब से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
सनी और डेनियल की पहली मुलाकात किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि लास वेगास के एक क्लब में हुई थी। डेनियल को तो पहली नजर में ही सनी से प्यार हो गया था, लेकिन सनी उस वक्त किसी रिलेशनशिप के मूड में नहीं थीं। डेनियल ने हार नहीं मानी और करीब तीन महीने तक अपनी सादगी और कोशिशों से सनी का दिल जीतने में लगे रहे, जिसके बाद सनी पहली डेट के लिए मानीं।

पैसे नहीं थे, लिफाफों से चुकाया रिसेप्शन का बिल
सनी ने अपनी शादी की एक भावुक फोटो शेयर करते हुए बताया कि 9 अप्रैल 2011 को जब उन्होंने शादी की, तब उनके पास बिल्कुल पैसे नहीं थे। उन्होंने खुलासा किया कि हमारी शादी में 50 मेहमान भी नहीं आए थे। हमने अपने वेडिंग रिसेप्शन का खर्चा उन लिफाफों (शगुन) के पैसों से निकाला था, जो मेहमानों ने हमें तोहफे में दिए थे।
सनी ने मुस्कुराते हुए पुरानी कमियों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि फूलों की सजावट खराब थी, केक का स्वाद अच्छा नहीं था और मेहमानों ने नशे में अजीबोगरीब भाषण दिए थे। पर सनी कहती हैं कि ये सब मायने नहीं रखता था क्योंकि उनके पास डेनियल का साथ था।

दो रीति-रिवाजों से हुई शादी
एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए इस जोड़े ने दो तरह से शादी की थी। एक गुरुद्वारे में सिख परंपरा के अनुसार और दूसरी जेविश (Jewish) रीति-रिवाजों के साथ। सनी का मानना है कि चूंकि उन्होंने बहुत संघर्ष के साथ शुरुआत की थी, इसलिए आज की सफलता उन्हें और भी खास लगती है।
इसे भी पढ़ें: चंद्रशेखर की एक्स-गर्लफ्रेंड रोहिणी को मिला अखिलेश का साथ
गोद ली हुई बेटी और सरोगेसी
आज सनी और डेनियल तीन बच्चों के खुशहाल माता-पिता हैं। 2017 में उन्होंने लातूर की एक नन्हीं बच्ची निशा को गोद लेकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की थी। इसके बाद 2018 में सरोगेसी के जरिए उनके दो जुड़वां बेटों, अशर और नोआ का उनके जीवन में आगमन हुआ।
इसे भी पढ़ें: Epstein विवाद पर मेलानिया ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
