Siddharthnagar News: भारत माता के जयकारों की बीच 40 दीप जलाकर पुलवामा के 40 शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

pulwama shahid smaran

Siddharthnagar News: पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की याद में रविवार को भारत माता चौक पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी रमेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 40 दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को नमन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत धर्मेंद्र यादव ने भारत माता चौक की साफ-सफाई कर 40 तिरंगे चौक के चारों ओर लगाकर की। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ 40 दीप जलाए और “भारत माता की जय” के नारों के बीच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अक्षय तिवारी ने कहा, “शहीदों का सर्वोच्च बलिदान हम सबके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनकी वीरता और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।” उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: चउरा बाबा मंदिर पर हनुमंत महायज्ञ की धूम

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी सीता देवी, ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह जगमोहनी के व्यवस्थापक सुनील पाल, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद हुसैन, प्रिंस श्रीवास्तव, आकर्ष श्रीवास्तव, पंकज यादव, रजत जायसवाल, आलोक पाठक, राममिलन विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि देश अपने अमर शहीदों के त्याग और पराक्रम को सदैव याद रखेगा और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देगा।

इसे भी पढ़ें: महिला पत्रकार से बदसलूकी और रेप की धमकी, कैंपस में भिड़े छात्र संगठन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...