Siddharthnagar News: एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Siddharthnagar News: शहीद दिवस के पावन अवसर पर 23 मार्च को भगत सिंह पार्क, स्थित भगत सिंह की प्रतिमा, बम बम बाबा मंदिर, पुरानी नौगढ़ में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का भव्य और सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं अमर शहीद अशफाक उल्ला खान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी देशभक्तों और युवाओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र सेवा और देशभक्ति का संकल्प लिया।

आयोजन के दौरान वीर शहीदों की गाथाओं का वाचन और उनके प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों को देश के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाजसेवी रमेश वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को देश के वीर सपूतों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ashok Kharat Baba: अप्सरा बताकर महिला का यौन शोषण
कार्यक्रम में मनोज यादव, विनीत श्रीवास्तव, पंकज यादव, मोहम्मद हुसैन, राममिलन विश्वकर्मा, सोनू, अशोक मिश्र, सुनील मिश्रा, नारायण पासवान समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें: प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में धमाके के साथ दीवार गिरी, 9 मजदूरों की मौत
