sherlyn Chopra: अपने बयानों को लेकर विवादों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) इन दिनों अपनी फिल्म पौरषपुर 2 के प्रचार में व्यस्त हैं। वहीं इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी से शादी करने के सवाल पर उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से शादी करने को तैयार हैं, लेकिन शादी के बाद भी उनका सरनेम चोपड़ा ही रहेगा।

बता दें कि बेबाक टिप्पणी और बोल्ड अंदाज को लेकर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी अदा से वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। शर्लिन (Sherlyn Chopra) अपने कपड़ों को लेकर भी सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। उनका बोल्ड अंदाज उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आता है। हालांकि बेबाकी के चलते वह कई बार विवादों में भी आ जाती है। सच कहा जाए तो शर्लिन चोपड़ा का विवादों से गहरा नाता है।

शर्लिन चोपड़ा का नाम अब तक कई विवादों में आ चुका है। बावजूद इसके वह बिंदास तरीके से जिंदगी जीती हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ने शादी के लिए हां बोल दिया है। दरअसल, शर्लिन से सवाल किया गया कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां क्यों नहीं। इसके साथ ही शर्लिन शादी के लिए एक शर्त भी रख दी, उन्होंने कहा कि वह चाहेंगी शादी के बाद उनका सरनेस चोपड़ा ही रहे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

शर्लिन के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। कुछ तारीफ कर रहे हैं तो कुछ खिंचाई करने में लग गए हैं। एक यूजर ने खिंचाई करते हुए कमेंट किया है कि लगता है शर्लिन ने भी राखी सावंत वाला नशा कर लिया है। एक ने लिखा, इससे शादी करके राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी। दूसरे यूजर ने लिखा, राहुल तुमसे तो कभी नहीं करेंगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि आप तो कर ही लेंगी, लेकिन राहुल नहीं करेंगे। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो दोनों की परफेक्ट जोड़ी बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: धर्म और अर्धम के बीच की कड़ियों को जोड़ता ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज

इसे भी पढ़ें: जेलर में दमदार अंदाज में नजर आए रजनीकांत

Spread the news