Shamli News: इकरा हसन पर फिर अभद्र टिप्पणी, स्वामी राम विशाल दास के बिगड़े बोल
Shamli News: कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन एक बार फिर विवादित बयानबाजी का निशाना बनी हैं। 31 जनवरी को शामली के कंडेला गांव में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वामी राम विशाल दास महाराज मंच से इकरा हसन के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं।
करीब 51 सेकंड के इस वीडियो में स्वामी राम विशाल दास, इकरा हसन के चुनाव प्रचार के तरीके पर तंज कस रहे हैं। वह कहते नजर आ रहे हैं कि चुनाव के दौरान इकरा ने गुर्जर बहुल इलाकों में खुद को गुर्जर की बेटी बताकर वोट मांगे थे। इसके आगे उन्होंने तीन तलाक और हलाला जैसे विषयों को जोड़कर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें समर्थकों ने अत्यंत अपमानजनक और स्त्री विरोधी करार दिया है।
"इकरा हसन किसी गुर्जर नौजवान से शादी कर ले। इससे वो तीन तलाक और हलाला से बच जाएगी" : स्वामी विशाल रामदास (शामली में कहा) pic.twitter.com/pdV24t0G3d
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 3, 2026
भाईचारे को निशाना बनाने की कोशिश
इकरा हसन के समर्थकों का आरोप है कि यह टिप्पणी केवल एक नेता के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ है। जानकारों का मानना है कि चुनाव में इकरा को मुस्लिम और गुर्जर समाज का जो संयुक्त समर्थन मिला था, यह बयान उसी भाईचारे और राजनीतिक समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने भी इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।
इसे भी पढ़ें: गुप्तारघाट पर रावण वध, हनुमान व जटायु स्टेच्यू तैयार
कार्रवाई की मांग और पुलिस की पैनी नजर
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस प्रशासन से स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक एफआईआर (FIR) दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग (LIU) लगातार सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। पुलिस का कहना है कि वे वीडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं और शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से अपील की गई है।
इसे भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर मेलानिया ट्रंप का जादू
