सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने मांगी सहानुभूति, बोली- 8 साल से हमें नहीं मिला इंसाफ

Aishwarya sengar statement unnao rape case

Newschuski Digital Desk:उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की कानूनी उलझनें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी और अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की गई। ऐसे में सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपने पिता के बचाव में मजबूत दलीलें रखीं और कहा कि उनके परिवार को बात सुने जाने के मौलिक अधिकार से भी वंचित रखा गया है।

ऐश्वर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम आज केस की मेरिट (तथ्यों) पर बहस शुरू भी नहीं कर पाए। पीड़िता ने अपना बयान कई बार बदला है, घटना का समय तीन बार बदला गया। पहले दोपहर 2 बजे, फिर शाम 6 बजे और आखिर में रात 8 बजे। उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा, AIIMS की मेडिकल बोर्ड की एक रिपोर्ट कहती है कि पीड़िता 18 साल से अधिक उम्र की थी।

8 साल से लड़ रही हूं, पर दुख का कोई मतलब नहीं

भावुक होते हुए ऐश्वर्या ने कहा, मैं पिछले 8 सालों से न्याय के लिए लड़ रही हूं, लेकिन शायद मेरे और मेरे परिवार के दुख का कोई मतलब नहीं है। हमसे हमारी इज्जत, हमारी शांति और हमारी बात सुने जाने का मौलिक अधिकार भी छीन लिया गया है। उन्होंने अंत में आशा व्यक्त करते हुए कहा, फिर भी, मुझे न्याय की उम्मीद है। उन्होंने मीडिया से गलत जानकारी न फैलाने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट से मिली जमानत पर रोक

कौन हैं ऐश्वर्या सेंगर

ऐश्वर्या सेंगर एक पढ़ी-लिखी और मुखर युवती हैं, जो अपने पिता के पक्ष में लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से दर्शनशास्त्र में स्नातक और उसी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ से कानून की डिग्री हासिल की है। राजनीतिक रूप से, वह 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस द्वारा पीड़िता की मां को टिकट दिए जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साध चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:पिंकी, पंकज, पंकज चौधरी से अध्यक्ष तक की दिलचस्प यात्रा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...