Sena Bharti Raili: उत्तर प्रदेश में सेना भर्ती (Sena Bharti) की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी वाली खबर है। प्रदेश में 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक के बीच में छह जिलों में सेना भर्ती रैली होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य2 सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान यह जानकारी दी। यहां शुक्रवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

इन जिलों में होगी भर्ती रैली

मुख्य सचिव ने बताया कि आगामी 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक की अवधि में उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी एवं गोरखपुर में अग्निवीर योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इन जनपदों में होने वाली सेना भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय से सभी तैयारियां समय से पूरी कर लेना का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: अश्लील चैट वायरल होने पर नपे दारोगा

भर्ती स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने आगे कहा कि भर्ती रैली के दौरान कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है, ऐसे में सम्बन्धित जिलों में कानून-व्यवस्था को बनी रहे इसकी व्यवस्था की जाए। जिससे कांवड़ यात्रा और भर्ती रैली दोनों सकुशल संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर आदि के साथ ही बिजली, पानी, सफाई एवं शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के युवा लंबे समय से सेना भर्ती की राह देख रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह उम्मीदों भरा मौका है।

इसे भी पढ़ें: माफिया की जमीन पर गरीबों का आशियाना

Spread the news