Gen-Z का क्रश बनीं सीमा आनंद, बेबाक अंदाज और ईमानदारी ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन
Newschuski Digital Desk: जब बात रिश्तों की पेचीदगियों, इंसानी जरूरतों और फिजिकल क्लोजनेस की हो, तो आज के दौर में एक नाम सबसे प्रमुखता से उभर कर आता है सीमा आनंद (Seema Anand)। 63 साल की सीमा आनंद कोई साधारण हस्ती नहीं हैं, वे एक विश्व प्रसिद्ध स्टोरीटेलर, माइथोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट हैं। अपनी सफेद जुल्फों और साड़ी के साथ ग्रेसफुल अंदाज में जब वे गंभीर विषयों पर बेबाकी से बात करती हैं, तो लोग उन्हें सुनते ही रह जाते हैं।
इंटरनेट पर छाया है सीमा आनंद का नाम
वैसे तो सीमा आनंद सालों से अपने काम के लिए जानी जाती रही हैं, लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल होने के बाद उनकी लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस पॉडकास्ट में उन्होंने मानवीय संवेदनाओं और शारीरिक जरूरतों पर इतनी सादगी और गंभीरता से बात की कि आज की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z उनकी दीवानी हो गई है। आलम यह है कि वे गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय महिलाओं की सूची में टॉप पर पहुंच गई हैं।

जब 15 साल के लड़के ने किया प्रपोज
पॉडकास्ट के दौरान सीमा ने एक मजेदार लेकिन चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक 15 साल के लड़के ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। उनके इस बेबाक बयान और रिश्तों को लेकर उनकी गहरी समझ ने लोगों को हैरान कर दिया। लोग उनके ‘जजमेंट फ्री’ स्वभाव के फैन हो गए हैं। जहाँ समाज अक्सर डेटिंग ऐप्स, हुकअप और मॉडर्न रिलेशनशिप पर बात करने से कतराता है, वहीं सीमा इन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।

विवादों का भी करना पड़ा सामना
मशहूर होने के साथ-साथ सीमा आनंद को डिजिटल दुनिया के काले पक्ष का भी सामना करना पड़ा। हाल ही में उनकी कुछ आपत्तिजनक AI जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई थीं। हालांकि, सीमा ने यहाँ भी अपनी मजबूती दिखाई; उन्होंने न केवल इसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई, बल्कि डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ जोर-शोर से आवाज उठाकर मिसाल पेश की।
View this post on Instagram
Gen-Z की पहली पसंद क्यों
युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनकी ईमानदारी है। वे किसी भी विषय को घुमा-फिराकर नहीं बल्कि सच्चाई के साथ पेश करती हैं। वे एक सेक्स पॉजिटिव एजुकेटर के रूप में काम कर रही हैं और बिना किसी संकोच के युवाओं को मॉडर्न डेटिंग की चुनौतियों के बारे में शिक्षित कर रही हैं। यही वजह है कि 63 साल की उम्र में भी वे उम्र के फासलों को मिटाकर आज की पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक और ‘क्रश’ बनकर उभरी हैं।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं सीमा आनंद! 15 साल के लड़के वाले बयान पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस
इसे भी पढ़ें: दिशा पाटनी का प्यारा इशारा, टाइगर को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश की
