साक्षी महराज ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता की वजह से करवाई हत्या

उन्नाव। अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महराज ने एकबार बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाने के पीछे कांग्रेस का हाथ है। साक्षी महराज ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेताजी की लोकप्रियता से घबराकर उनकी हत्या करवाई थी। ज्ञात हो कि उन्नाव में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर उन्होंने भाषण देते हुए ये गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को साजिश के तहत समय से पहले ही मौत के घाट उतरवा दिया था।

उन्होंने मंच से  कहा कि मेरा यह आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई थी। नेताजी की लोकप्रियता के सामने पंडित नेहरू कहीं नहीं ठहरते थे। इतना ही नहीं उनकी लोकप्रियता के सामने महात्मा गांधी भी कहीं नहीं टिकते थे। साक्षी महराज ने कहा, सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थेजिन्होंने यह नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। अंग्रेज इतने शरीफ नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। इस आजादी को पाने के लिए कई शहीद हुए, तब जाकर आज़ादी मिली। हमने लहू के भाव से आजादी खरीदी है।

गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत देश में एक रहस्य बनकर रह गया है। वो मरे थे या फिर मार दिए गए थे, इसका कोई आधिकारिक प्रमाण हमारे पास नहीं है। लेकिन तत्कालीन सरकार का उनके प्रति जो रैवया रहा उससे उनकी मौत संदिग्ध जरूर नज़र आती है। हालांकि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को भाजपा की तरफ से पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सचिवालय पर नहीं है उद्धव का कोई अंकुश, साइन से छेड़छाड़ कर 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...