पिता शराब के खिलाफ, बेटी के हाथ में बीयर, सारा तेंदुलकर के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर बवाल

sara tendulkar goa holiday party

Newschuski Digital Desk: भले ही सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान से संन्यास ले लिया हो, लेकिन ‘क्रिकेट के भगवान’ और उनके परिवार पर लोगों की नज़र हमेशा बनी रहती है। इन दिनों उनकी बेटी सारा तेंदुलकर सुर्खियों में हैं, और इस बार की वजह गोवा की छुट्टियों का एक वायरल वीडियो है।

सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली सारा का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह गोवा की सड़कों पर दोस्तों के साथ घूमते हुए नज़र आ रही हैं। खास बात यह है कि उनके हाथ में एक बीयर की बोतल साफ देखी जा रही है। सारा ने रेड कलर की एक फ्लोरल ड्रेस पहन रखी है और उनका लुक पूरी तरह से कैजुअल व बीच वाइब्स दे रहा है।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर राय बंट गई। एक तरफ कुछ लोगों ने सारा की आलोचना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, पिता शराब के खिलाफ रहते हैं और बेटी खुलेआम बियर पी रही है। किसी ने निराशा जताई, सारा से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

वहीं, दूसरी तरफ कई यूजर्स ने उनका बचाव करते हुए कहा कि यह उनकी निजी ज़िंदगी है। एक यूजर ने लिखा, वो अपनी जिंदगी जी रही हैं, किसी को क्या फर्क पड़ता है। किसी ने तर्क दिया, बियर पीना कोई गलत बात नहीं है, वो वयस्क हैं। कई लोगों ने इसे नए साल की पार्टी का हिस्सा बताया।

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री नुसरत भरूचा के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना

सारा तेंदुलकर सिर्फ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं हैं। वह एक वेलनेस एंटरप्रेन्योर हैं और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में निर्देशक की भूमिका भी निभाती हैं। उन्होंने लंदन से न्यूट्रिशन में मास्टर्स की पढ़ाई की है और मुंबई में अपना पिलेट्स स्टूडियो भी चलाती हैं। फिटनेस और पोषण के प्रति उनका जुनून साफ झलकता है।

अंबानी स्कूल से पढ़ाई करने के कारण उनकी बॉलीवुड स्टारकिड्स से भी अच्छी दोस्ती है। हालांकि, उनकी दिलचस्पी फिल्मों के बजाय स्वास्थ्य और व्यवसाय में ज्यादा दिखती है। परिवार के प्रसिद्ध होने के कारण उनकी निजी ज़िंदगी पर अक्सर बहस होती रहती है, और यह वायरल वीडियो भी उसी का एक हिस्सा बन गया है।

इसे भी पढ़ें: हर्षा रिछारिया ने सुनाया लाइफ पार्टनर का सपना

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...