मुंबई। सफलता और असफलता जिंदगी के दो पहलू हैं। सफलता हासिल करने की हर किसी की चाह होती है। इसके लिए लोग कड़ा संघर्ष भी करते है, बावजूद इसके सफलता मिल पाना हर किसी के भाग्य में नहीं होता। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने कुशल अभिनय के चलते आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा को भी लोग जानते हैं, लेकिन उनकी दूसरी कजिन मीरा चोपड़ा को कुछ ही लोग जानते हैं। जबकि परिणीति और मीरा चोपड़ा भी कई फिल्में कर चुकी है, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में वह पहचान नहीं मिल पाई, जो प्रियंका चोपड़ा को मिला। वहीं प्रियंका चोपड़ा के बारे में उनकी कजिन मीरा कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि इंडस्ट्री में उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाया है, जो उन्हें मिलना चाहिए था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meera Chopra (@meerachopra)

मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) भी फिल्मी दुनिया में काफी सक्रिय हैं और वह कई फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। कॅरियर से जुड़े सवाल पर मीरा चौपड़ा ने कई खुलासे किए हैं। मीरा ने अपने कॅरियर से जुड़े संघर्षों के संघर्ष के बारे बात करते हुए कहा कि प्रियंका के पहले से इंडस्ट्री में सफल होने के चलते उन्हें कोई फायदा नहीं मिल पाया। प्रियंका से रिश्ता जुड़ा होने के नाते उन्हें उनकी कॅरियर की यात्रा में कोई मदद नहीं मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meera Chopra (@meerachopra)

इसे भी पढ़ें: लांच होने से पहले शनाया कपूर ने दिखाई अदा, तगड़ी टक्कर की देने तैयारी

मीरा ने कहा कि फिल्मों में भूमिकाओं के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। बता दे कि मीरा चौपड़ा ने अधिकतर साउथ की फिल्मों में काम किया है। वह वर्ष 2005 में आई फिल्म ‘अनबे आरुइरे’ से तमिल फिल्मों में कॅरियर की शुरुआत की और वर्ष 2006 में ‘बांगरम’ से तेलुगु फिल्मों में कदम रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meera Chopra (@meerachopra)

मीरा ने वर्ष 2014 में बॉलीवुड के लिए सतीश कौशिक की कॉमेडी-ड्रामा ‘गैंग ऑफ घोस्ट्स’ को चुना, लेकिन यह ज्यादा सफल नहीं रही। इसके अलावा उन्होंने ‘1920 लंदन’ जैसी कई और फिल्में कीं। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्मों में उन्हें प्रियंका चोपड़ा की वजह से रोल नहीं मिले। उन्होंने कहा कि जब वह इंडस्ट्री में आईं केवल तभी यह चर्चा थी कि वह प्रियंका की बहन हैं। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर के संपर्क में रहने के बावजूद भी प्रियंका की बहन होने के नाते मुझे कास्ट नहीं किया जाता था।

इसे भी पढ़ें: समंदर में एंजॉय करती दिखीं Surbhi Jyoti, फोटो में देखें अदा

Spread the news