रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई, सात साल के सफर के बाद आगे बढ़ी रिश्ते की राह
Newschuski Digital Desk: अच्छी खबर है! कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा का दिल अब किसी का हो गया है। पता चला है कि रेहान ने लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार कर लिया। सात साल से एक-दूसरे को जानने और समझने वाले इस जोड़े की सगाई अब तय हो गई है। खुशी की बात यह है कि दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी पूरी मंजूरी दे दी है।
अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है। हालांकि अभी शादी की तारीख निश्चित नहीं हुई है। खबर है कि दोनों घरवाले मिलकर उचित समय पर ही विवाह की तारीख तय करेंगे।

पारिवारिक पृष्ठभूमि
प्रियंका गांधी वर्तमान में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं और चुनाव के समय जारी हलफनामे में उन्होंने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का ब्योरा भी दिया था। इसके मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति लगभग 65 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें जायदाद, बैंक बैलेंस, वाहन और अन्य निवेश शामिल हैं। साथ ही उन पर कुछ कर्ज भी है।

रॉबर्ट वाड्रा मुख्य रूप से हस्तशिल्प और ज्वैलरी के निर्यात का कारोबार करते हैं और उनकी कंपनी का नाम ‘आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स’ है। इसके अलावा वे रियल एस्टेट सहित अन्य व्यवसायों से भी जुड़े हैं। महंगी गाड़ियों के शौकीन रॉबर्ट के पास कई लग्जरी वाहनों का संग्रह भी है।
इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में दो हफ्ते में तीसरा हिन्दू युवक निशाना
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को 28 देशों ने किया सम्मानित
