नए साल पर यूपी में 32,679 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती, जानें आवेदन की तिथि और प्रक्रिया
UP Police Constable Recruitment 2025: नए साल पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं में होगी, जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं।
कहाँ कितने पद
सिविल पुलिस: 10,469 पद (महिला व पुरुष दोनों)
पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र सेल): 15,131 पद (केवल पुरुष)
विशेष सुरक्षा बल (SSF): 1,341 पद (केवल पुरुष)
महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के लिए भी बड़ी संख्या में पद हैं।
आवेदन की अहम तारीखें
आवेदन शुरू: 31 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
फीस जमा तिथि: 31 दिसंबर, 2025 से 30 जनवरी, 2026
फीस संशोधन तिथि: 31 दिसंबर, 2025 से 2 फरवरी, 2026
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले upprpb.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना ज़रूरी है। इसके बाद uppbpb.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
आवेदन शुल्क
सामान्य/EWS/OBC: 500 रुपये
SC/ST: 400 रुपये
योग्यता
शैक्षणिक: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
पुरुष: 18 से 22 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007 के बीच)
महिला: 18 से 25 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: अखिलेश को है अगड़ों से चिढ़, धनंजय सिंह
अतिरिक्त योग्यता पर मिलेगी प्राथमिकता
कंप्यूटर में O-लेवल सर्टिफिकेट
प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा
एनसीसी का ‘बी’ सर्टिफिकेट
इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के नरसंहार की भूमि बनता बांग्लादेश
