UP में आबकारी कांस्टेबल के 722 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी डिटेल
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में वर्दी पहनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी विभाग में कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रयागराज स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय के अधीन की जाएगी। अगर आप भी सरकारी सेवा में आना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ बुनियादी शर्तें तय की गई हैं।
योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
अनिवार्य शर्त: वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 की परीक्षा दी है और उनके पास एक वैध स्कोरकार्ड है।
अतिरिक्त लाभ: अगर आपने प्रादेशिक सेना में 2 साल काम किया है या आपके पास NCC का ‘बी’ सर्टिफिकेट है, तो आपको चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्र और वेतनमान
उम्र: आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से होगी)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही अन्य विभागीय भत्ते भी दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: बॉर्डर पर अब मगरमच्छ करेंगे देश की रखवाली
आवेदन करने का तरीका
भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
वेबसाइट: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन: अगर पहली बार जा रहे हैं, तो New Registration पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
लॉगिन: पुराने रजिस्ट्रेशन या PET के क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
फॉर्म भरें: अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सावधानी से भरें।
फीस और सबमिट: ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
काम की बात: यह पद विभाग की जरूरत के हिसाब से स्थायी या अस्थायी हो सकते हैं, इसलिए विज्ञापन की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें।
इसे भी पढ़ें: अस्मिता की पुकार या हिंदुत्व की ललकार
