Ram Mandir Lock: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। भव्य राम मंदिर निर्माण के वीडियो व फोटोज सामने भी आ रहे हैं। वहीं अलीगढ़ के एक कारीगर ने राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला बनाया है। सत्य प्रकाश शर्मा नाम के कारीगर न इस ताले को बनाया है। यह ताला दुनिया का सबसे बड़ा बताया जा रहा है। कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर प्रबंधन को ये ताला उपहार स्वरूप देने की तैयारी में हैं।

राम मंदिर को ध्यान में रखकर बनाया ताला

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने इस ताले के बारे में कहा कि ये देखना होगा कि 400 किलो के इस ताले का उपयोग कहां किया जा सकता है। बता दें कि सत्य प्रकाश शर्मा के पूर्वज एक सदी से भी अधिक समय से हस्तनिर्मित ताला बना रहे हैं। शर्मा खुद 45 वर्षों से ज्यादा समय से तालों को पीटने और चमकाने का काम कर रहे हैं। शर्मा ने बताते हैं कि चार फीट की चाबी से खुलने वाले इस ताले को उन्होंने राम मंदिर को ध्यान में रखते हुए बनाया है।

इसे भी पढ़ें: ‘भारत माता की जय’ पर भड़के बीसएपी सांसद दानिश अली

जानकारी के मुताबिक यह ताला 10 फीट ऊंचा, 4.5 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है। 2023 की शुरुआत में इस ताले को अलीगढ़ में हुई वार्षिक प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किया गया था। अब वह इस ताले में मामूली संशोधन करने और इसकी सजावट में लगे हुए हैं। शर्मा नहीं चाहते कि ताले में कोई कमी रह जाए। उन्होंने बताया कि ताले को बनाने में उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी ने उनका भरपूर साथ दिया।

ताले को बनाने में आई दो लाख की लागत

सत्य प्रकाश शर्मा की पत्नी रुक्मिणी के मुताबिक पहले उन्होंने छह फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा ताला बनाया था। लेकिन कुछ लोगों ने हमें और बड़ा ताला बनाने का सुझाव दिया। लोगों के सुझाव के बाद हमने इस पर काम करना शुरू किया। इस ताले को बनाने में करीब 2 लाख रुपये की लागत आई है। शर्मा बताते हैं कि राम मंदिर के लिए एक विशाल ताला बनाने के बारे में हमने सोचा, क्योंकि हमारा शहर अलीगढ़ तालों के लिए जाना जाता है। इस ताले को बनाने में हमने अपने जीवन की सारी बचत लगा दी।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में एनडीए गठबंधन को झटका

Spread the news