Priyanka Chopra ने गोल्डन लुक में दिखाया जलवा, देखते रह गए निक जोनस

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लोगों को हैरान करके चर्चा में बनी रहती हैं। हैरान इस लिए इंडिया में उनका जो लुक था वह अब बदल चुका है। शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी अक्सर ऐसी तस्वीरे आती रहती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इन दिनों कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर उनके फैंस तो हैरान ही है। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी काफी प्रभावित हैं। इन तस्वीरों में वह प्रियंका के साथ नजर आ रहे है और उनसे अपनी नजर को नहीं हटा पा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने गोल्डन कलर के शिमरी हाई स्लिट गाउन में अपनी इन तस्वीरों खुद अपने सोशल साइट पर शेयर किया है। उनकी ये तस्वीरें बिलबोर्ड्स म्यूजिक अवॉर्ड्स (Billboard Music Awards) के दौरान की हैं।

बिलबोर्ड्स म्यूजिक अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा लंदन में 9 महीने तक रहने के बाद वापस अमेरिका पहुंच गई। अपने पति निक जोनस के साथ हाल ही में लॉस एंजेलिस पहुंचीं और बिलबोर्ड्स म्यूजिक अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस अवॉर्ड शो की प्रिजेंटर थीं और इस दौरान उनका दिलकश अंदाज सभी पर छाया रहा। प्रियंका चोपड़ा ने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खूबसूरत पल की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस को गोल्डन न्यूड कलर में उनकी यह तस्वीर पसंद आ रही है।

इसे भी पढ़ें: रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी की इन तस्वीरों को देखकर खो बैठेंगे होश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...