नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय और बेबाक अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार वह अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपनी इस किताब में अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए है, जिसे जानने की कोशिश हर कोई करता रहता है। उनकी यह किताब हाल ही में लांच हुई है। इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर रिलेशनशिप, कॅरियर और हॉलीवुड के सफर तक का जिक्र किया है। प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप के किस्से काफी चर्चा में रहे, और यही कारण रहा कि उनके प्रशंसक उनके रिलेशनशिप के बारे में जानने को काफी उत्सुक भी रहते हैं। इस किताब में उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में विस्तार से लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Big Bollywood (@bigbollywoodpage)

कई लोगों के साथ रहा रिलेशनशिप

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि उम्र के 20 से 30 वर्ष के पड़ाव के दौरान वह कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रहीं। उन्होंने लिखा है कि इस दौरान मैं कई बेहतरीन आदमियों के साथ जुड़ीं और हमने बहुत प्यारा वक्त साथ में गुजरा। रिलेशनशिप टूटने के बाद, मैंने खुद को खो दिया था। मैं जिंदगी से थक गई थी, हताश और निराश हो गई थी। मुझे नहीं पता कि मैं इस तरह के दुख में कैसे पहुंच गई।

ब्रेकअप के बाद अकेली पड़ गई थी

Priyanka Chopra

प्रियंका ने इस अपने एक रिलेशनशिप के बारे में जिक्र करते हुए लिखा है कि इसके टूटने पर वह काफी इमोशनल हुईं। उन्होंने लिखा है कि मैं अकेली, उदास और खुद को एकदम अलग-थलग महसूस कर रही थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि मेरे अंदर क्या चल रहा है, क्योंकि मैंने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बता दें प्रियंका हमेशा अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर प्रियंका को उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर का नाम लेकर टीज करते हुए दिखाई दे रहे थे। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: नोरा ने इस अदा से लूटा दिल, रंग लाई मेहनत

Spread the news