नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे है जो अपनी मेहनत और अभिनय के बदौलत अपनी पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक नाम बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) का भी आता है, जिन्होंने अपने टैलेंट के बदौलत आज बॉलीवुड में एक बेहतरीन पहचान बना ली है। वह अपने बेहतरीन डांस से इतनी फेमस हो चुकी हैं कि अगर इंडस्ट्री में बेस्ट डांसर्स की बात की जाए तो उनका नाम सबसे पहले आता है। बीते दिनों नोरा फतेही का नया गाना छोड़ देंगे रिलीज़ हुआ है जिसमें नोरा बदले की आग में जलती हुई दिखाई दे रही हैं।

नोरा फतेही का यह डांस वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में नोरा के डांस के साथ साथ उनके एक्सप्रेशंस की भी जमकर तारीफ हो रही है। वैसे नोरा को मिल रही तारीफें उनके लिए राहत की बात हैं। क्योंकि इसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस गाने की तैयारी का उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक-एक डांसिंग मूव और एक्सप्रेशन को सही तरीके से करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

लोगों की मानें तो नोरा के लिए इस गाने पर डांस करना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा डांस फॉर्म ट्राय नहीं किया था। वेस्टर्न डांस में तो माहिर नोरा फतेही इंडियन फोक फ्यूज़न डांस पहली बार इस गाने में किया है।

इसे भी पढ़ें: दोनाली पकड़े नज़र आईं Sapna Choudhary, गुंडी की दिखाई पहली झलक

Spread the news