50 हजार के इनामी आईपीएस अरविंद सेन की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

लखनऊ। पशुधन फर्जीवाड़े में शामिल आईपीएस अरविंद सेन की संपत्ति की अब कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। अरविंद सेन काफी दिनों से फरार चल रहे हैं। उनपर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया जा चुका है, बावजूद इसके न तो वो गिरफ्तार किए जा सके हैं और न ही उन्होंने अभी तक आत्मसमर्पण किया है। लेकिन अब पुलिस उनकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए उनके लखनऊ और अयोध्या स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। माना जा रहा है कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही उनकी संपत्ति की कुर्क की जा सकती है। बताया जा रहा है आज या कल में पुलिस कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

जानकारी के अनुसार आईपीएस अरविंद सेन की कई संपत्तियों का ब्योरा पुलिस अभी तलाश रही है। जबकि अरविंद सेन ने राजधानी लखनऊ की संपत्ति अपने परिजनों के नाम कर रखी है। पुलिस इस बारे में भी विधिक राय ले रही है। इसी मामले के सिलसिले में पुलिस की एक टीम दो दिन पहले अरविंद सेन के गोमतीनगर स्थित घर पर गई थी। पुलिस ने अरविंद सेन के परिजनों से उनके बारे में कई जानकारियां भी हासिल कीं।

गौरतलब है कि इस फर्जीवाड़े में अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। खबर है कि सचिवालय के दो कर्मचारियों के बारे में भी पुलिस को काफी कुछ जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इनके बारे में पर्याप्त सबूत भी मिल गए है। इन दोनों कर्मचारियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...