Pratapgarh News: बेटियों के बिना संसार अधूरा है। एक बेटी ही है, जो मां बनती है तथा संसार को आगे चलाने का काम करती है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विष्णुपुर कला गांव के सत्यव्रत की पुत्री उत्कर्षिनी शुक्ला के सब रजिस्ट्रार के पद पर चयनित होने पर उनके आवास पर सम्मानित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि बेटियों के बिना इस सृष्टि को चलाना मुश्किल है। हमारा फर्ज बनता है कि हम बेटियों को बचाएं तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक व शैक्षिक रुप से सशक्त बनाने का काम करें।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा की रानीगंज मंडल अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी व माया त्रिपाठी, नीलम गौतम, रेनू त्रिपाठी, ममता तिवारी संग विष्णु पुर कला गांव पहुंच कर सत्यव्रत शुक्ला की पुत्री उत्कर्षिनी शुक्ला को पटका, पेन, घड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 286 मरीजों का उपचार

इसे भी पढ़ें: विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में अधिवेशन की तैयारियों पर विचार-विमर्श

Spread the news