भोंदू बाबा के साथ मुस्लिम महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल, AI का खेल आया सामने
Newschuski Digital Desk: ढोंगी ज्योतिषी अशोक खरात (Ashok Kharat) का मामला हर बीतते दिन के साथ और भी पेचीदा होता जा रहा है। SIT की गिरफ्त में मौजूद 67 वर्षीय खरात के अब तक कई असली वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिन्होंने सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव बढ़ाने की कोशिश की है।
क्या है वायरल वीडियो का सच
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ अश्लील वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि बुर्का पहने कुछ मुस्लिम महिलाएं भी अशोक खरात के केबिन में मौजूद थीं और बाबा उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था।
फैक्ट चेक में क्या मिला
गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद यह साफ हो गया है कि मुस्लिम महिलाओं के साथ वायरल हो रहे ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी (Fake) हैं। ये वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किए गए हैं।
अशोक खरात के असली वीडियो सामने आने के बाद शरारती तत्वों ने AI का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ की और अलग-अलग समुदायों की महिलाओं के चेहरे जोड़कर भ्रम फैलाने की कोशिश की है। जांच में अब तक किसी भी मुस्लिम महिला के इस मामले में पीड़ित होने या बाबा से मिलने के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

रेप नहीं, वीर्यदान था, आरोपी की शर्मनाक दलील
हैरानी की बात यह है कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद अशोक खरात को अपनी करतूतों पर कोई पछतावा नहीं है। वह अपने बचाव में बेहद अजीबोगरीब और शर्मनाक तर्क दे रहा है। खरात का कहना है कि उसने जो कुछ भी किया वह एक इलाज की पद्धति थी। उसने इसे अपराध नहीं बल्कि शुद्धिकरण और वीर्यदान का नाम दिया है।
इसे भी पढ़ें: भोंदू बाबा के बेटे को SIT ने हिरासत में लिया
जांच में सामने आया है कि 67 साल का यह ढोंगी ज्योतिषी ज्यादातर बड़े अधिकारियों और रसूखदार नेताओं की पत्नियों को अपना निशाना बनाता था। वह शुद्धिकरण और ग्रह दोष निवारण के नाम पर महिलाओं का मानसिक शोषण करता था और फिर उनके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल SIT की टीम खरात के मोबाइल डेटा और अन्य सबूतों को खंगाल रही है ताकि उसके असली शिकारों की पहचान की जा सके और उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
इसे भी पढ़ें: अशोक खरात पर कांग्रेस नेता का बड़ा हमला, 39 विधायकों के संपर्क का दावा
