यादव जी की लव स्टोरी पर संभल में भड़की सियासत, समुदाय ने जलाए पोस्टर

yadav ji ki love story

संभल: पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ और अब आने वाली फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर उत्तर प्रदेश में बवाल मच गया है। इस बार मामला संभल जिले से सामने आया है, जहां बुधवार को यादव समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों तले रौंदकर अपना गुस्सा दिखाया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी जानबूझकर यादव समाज की छवि धूमिल करने के लिए बनाई गई है। उनका कहना है कि इस तरह की फिल्में समाज के माथे पर कलंक लगाने का काम करती हैं, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यादव समुदाय के लोगों ने सिनेमा हॉल संचालकों को भी चेतावनी दी है कि अगर फिल्म को रिलीज किया गया तो विरोध और तेज होगा। कई जगहों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा चुकी है।

yadav ji ki love story

‘यादव जी की लव स्टोरी’ का निर्देशन अंकित भड़ाना ने किया है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लीड रोल में विशाल मोहन और प्रगति तिवारी हैं। प्रगति ने ‘सिंपल यादव’ का किरदार निभाया है, जो कि एक घरेलू और शांत स्वभाव की लड़की है। कहानी एक युवक वसीम अख्तर के साथ उसकी लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story 2 का ट्रेलर रिलीज

यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विवाद को देखते हुए अब देखना होगा कि फिल्म के निर्माता या सरकार क्या रुख अपनाते हैं और यह मामला अदालत या सेंसर बोर्ड तक पहुंचता है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे को फिर मिला प्यार, मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...