पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, अंजलि राघव को मंच पर गलत तरीके से छूने के आरोप में महिला आयोग ने किया तलब
Newschuski Digital Desk: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। हरियाणा की लोकप्रिय एक्ट्रेस और डांसर अंजलि राघव को एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप में, हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को कड़ा संज्ञान लेते हुए तलब किया है। अंजलि राघव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, आयोग ने पवन सिंह को नोटिस भेजकर 2 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया है।
क्या है पूरा मामला
यह विवादित मामला पिछले साल अगस्त का है, जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह मंच पर अंजलि राघव को कथित तौर पर गलत तरीके से छूते हुए देखे गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद काफी हंगामा मचा था। उस समय अंजलि राघव ने घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी और भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बनाने तक की बात कह दी थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौते की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन अब अंजलि राघव द्वारा दोबारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
यह भोजपुरी के कथित सुपरस्टार पवन सिंह हैं। नेता-सांसद-जनप्रतिनिधि बनना चाहते हैं! शर्मनाक है!
बहुत हुआ। अब आवाज उठनी चाहिए! भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों को सामने आना चाहिए! अगर उनको ख़ुद के संस्कृति और कला से प्यार है! pic.twitter.com/pWCEZo3pLv
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) August 28, 2025
2 अप्रैल को फरीदाबाद कार्यालय में पेशी
एक्ट्रेस अंजलि राघव ने हरियाणा महिला आयोग से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पवन सिंह पर उनकी मर्जी के बिना छूने और उस आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कराने का गंभीर आरोप लगाया है। अंजलि ने कहा कि जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया गया, उससे उनकी भारी मानहानि हुई है। उनकी इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए, महिला आयोग ने पवन सिंह को फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय में तलब किया है, जहाँ 2 अप्रैल को उन्हें पहुँचकर अपनी सफाई पेश करनी होगी।
साइबर सेल की रिपोर्ट और विस्तृत पूछताछ
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में पुष्टि की है कि शिकायत दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को अंजलि राघव और पवन सिंह दोनों को बुलाकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। रेनू भाटिया ने स्पष्ट किया कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में सच्चाई सामने आने के लिए थोड़ा समय चाहिए होता है, इसलिए दोनों पक्षों को एक से अधिक बार भी बुलाया जा सकता है। इसके अलावा, आयोग ने साइबर सेल से भी मामले की रिपोर्ट और रिकॉर्ड मांगा है।
दूसरी ओर, अंजलि राघव ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत में सब कुछ विस्तार से बता दिया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द उचित एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने पवन सिंह की पीआर टीम पर भी आरोप लगाते हुए कहा, ‘उनकी (पवन सिंह) पीआर टीम ने इस घटना का गलत तरह से प्रचार किया। उन्होंने मेरे साथ बहुत बड़ा गेम खेला है, जिसका खुलासा मैं सुनवाई के दौरान करूँगी।
इसे भी पढ़ें: ढोंगी बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद रूपाली चाकणकर की मुश्किलें बढ़ीं
अंजलि राघव का दर्द, रोल छिन गया, छवि खराब हुई
टीवी चैनल से बातचीत में अंजलि राघव ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, ‘जब से यह घटना हुई है, मैं गहरे डिप्रेशन में थी। मुझे हर समय टेंशन रहती है। मुझे पहले लगता नहीं था कि इंसाफ मिल सकता है, लेकिन अब एक बार फिर उम्मीद जागी है।’
उन्होंने आगे बताया कि इस घटना का उनके करियर पर कितना बुरा असर पड़ा है, मैं पिछले 15 साल से सीता का कैरेक्टर कर रही थी। इसी दौरान यह सब कुछ हुआ। उस समय तो वो मुझे नहीं हटा सकते थे, लेकिन अब जैसी मेरी छवि सोशल मीडिया पर बनाई गई, उसके बाद मुझे सीता के रोल से हटा दिया गया। सब यह चाहते हैं कि यदि किसी को सीता बना रहे हैं, तो उसकी छवि अच्छी हो। मेरा वह रोल छिन गया। अब जब भी मेरे कोई नए गाने रिलीज होते हैं, तो लोग उस वीडियो का हवाला देकर गलत कॉमेंट करते हैं।
इसे भी पढ़ें: डॉक्टर का क्लीनिक में कराता था धंधा, 300-400 रुपये में मिलती थी जगह
