गौरव तिवारी

प्रतापगढ़: पर्यावरण सेना के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के तत्वावधान में मान्धाता ब्लॉक के हैंसी पणजी गांव में जल जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं को स्वच्छता अपनाते हुए अपने गांवों को हरित बनाने हेतु जागरूक करते हुए उन्हें संकल्पित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर यूथ आइकॉन पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धरती पर जीवन के लिए पानी की हर बूंद बचाएं। लगातार घट रहे जल स्तर से पीढ़ियों के लिए पीने का पानी समाप्त हो रहा है। कैच द रेन अभियान की चर्चा करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी है। जिससे हमारी धरती नम बने और जैवविविधता संतुलित रहे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाकर उन्हें बचाने हेतु प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें: लोकजागरण है ‘भारतबोध का नया समय’

प्लास्टिक के विरुद्ध फोर आर की अवधारणा को समझाते हुए उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर हमें अपने जन्मदिन को हरित रूप से मनाते हुए एक एक पौधा लगाकर उसकी हर हाल में रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्त होकर पर्यावरणीय स्वच्छता को बनाए रखने में सामाजिक चेतना में विकास करना होगा तभी हमारी पीढ़ियां स्वच्छ एवं सुंदर जीवन जी सकेंगी। सन्दर्भ व्यक्ति रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि समय रहते हमें जागरुक होकर जल की बरबादी को रोकना होगा।

जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र से ग्रामीण युवा जुड़कर अपने और समाज के विकास हेतु आगे आएं। और सामाजिक बुराइयों का अंत करने के लिए सामाजिक अभियान का नेतृत्व करें। इस अवसर आगामी विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु युवाओं को पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अनामिका देवी, नाजिया बानो, पूजा पटेल, काजल शर्मा, रोशनी पटेल, पुष्पा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, अनुराग मौर्य एवं रूप चन्द्र के साथ नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: जीवन के लिए हरे पेड़ों को कटने से बचाना होगा

Spread the news