Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपने रिश्तों को लेकर इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। दोनों लगातार कभी एयरपोर्ट पर तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट हो रहे हैं। लगातार दोनों के एकसाथ नजर आने से उनकी जल्द शादी करने की शादी की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि शादी की खबरों को लेकर दोनों ने चुप्पी साध रखी है। वहीं कुछ आप नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर दी जा रही बधाई को देखते हुए इन दोनों की सगाई और फिर शादी की खबरों को आधार मिल रहा है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी से जुड़ी नई जानकारी समाने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्डा (Raghav Chadha) की सगाई इसी हफ्ते हो सकती है।

सगाई की तैयारियां शुरू

जानकारों की मानें तो दोनों की सगाई दिल्ली में होगी। जिसके चलते परिणीति चोपड़ा का दिल्ली आना जाना लगा हुआ है। राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई की तैयारियों पर खुद ध्यान दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सगाई के बाद ही राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा अपने रिश्ते को सार्वजनिक करेंगे।

बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई में परिवार के करीबी लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। सभी के बिजी शिड्यूल को देखते हुए ऐसी प्लानिंग की गई कि सभी लोग इस सगाई में शामिल हो सकें। वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत आ गई हैं। कजिन सिस्टर मीरा कपूर भी दिल्ली पहुंच गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सब तय शेड्यूल के मताबिक हो रहा है। तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की सगाई इसी हफ्ते हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। लेकिन अब दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते का अभी तक साझा नहीं किया है। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह दोनों साथ नजर आ रहे हैं, उससे उनके रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में विरोध, पोस्टर में लिखी ऐसी बात

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर मचाया बवाल

Spread the news