NCRB Report: मुफ्त राशन-चुस्त प्रशासन के दावों के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता में दोबारा वापसी करने वाले मुख्यमंत्री के दावों की NCRB Report में पुष्टि कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम योगी प्रचार कर रहे थे कि उनके शासनकाल में राज्य में दंगे नहीं हुए और कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। सीएम योगी के इस दावे की पुष्टि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB Report) के डेटा से भी होती है। एनसीआरबी के डेटा (NCRB Report) के अनुसार राज्य में वर्ष 2021 में एक ही दंगा हुआ, जो महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे बड़े राज्यों के मुकाबले काफी कम है।

वहीं झारखंड में सबसे ज्यादा 100 दंगे हुए हैं। NCRB Report को लेकर उत्तर प्रदेश के अडिशनल डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि राज्य में गैंगस्टर और माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन का नतीजा है कि दंगों पर रोक लगी। इसके साथ ही सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई के चलते भी फायदा मिला है।

सख्त एक्शन से लगी लगाम

उन्होंने कहा, गत 5 वर्षों में लगातार दंगों की घटनाओं में कमी देखने को मिली है। वर्ष 2016 में राज्य में 45 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई थीं और वर्ष 2017 में ही यह डेटा 36 पर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि यूपी के मुकाबले दूसरे राज्यों की तुलना करें तो डेटा में बड़ा अंतर नजर आ रहा है। NCRB Report के मुताबिक गत वर्ष झारखंड में सबसे ज्यादा 100 दंगे हुए थे। महाराष्ट्र में 77 और राजस्थान में 22 घटनाएं हुई हैं। वहीं बिहार में भी 51 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं। जबकि भाजपा शासित राज्य हरियाणा में भी 40 घटनाएं हुईं। इसके साथ ही भाजपा ने NCRB Report को लेकर झारखंड सरकार पर बोला है।

इसे भी पढ़ें: ड्रग माफिया कलुआ उर्फ शाहिद की 34 सम्पत्तियां सीज

झारखंड में सबसे ज्यादा हिंसा

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अपराध को लेकर राज्य में झामुमो की सरकार फेल रही है। राज्य सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते यहां हिंसक घटनाओं को बढ़ावा मिला। वहीं झामुमो ने इन घटनाओं के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019 में जब से राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी है, तभी से भाजपा सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन हालातों को सही तरीके से संभाला है। भट्टाचार्य ने कहा, राज्य में भले ही दंगों की संख्या ज्यादा है, लेकिन जनहानि नहीं होने पाई है।

इसे भी पढ़ें: मदरसे की जमीन बताकर तोड़ डाले महादलितों के घर

इसे भी पढ़ें: बेटी के लिए इंसाफ मांगने पहुंची मां से इंस्पेक्टर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Spread the news