सिंगापुर की गलियों में खो गईं मौनी रॉय, डिवाइन और रियार साब संग सॉसी की शूटिंग का अनुभव किया साझा

mouni roy divine riar saab saucy

Newschuski Digital Desk: ग्लैमर जगत में अक्सर शूटिंग के बहाने कलाकार नई जगहों को एक्सप्लोर करते हैं, लेकिन अभिनेत्री मौनी रॉय के लिए उनका हालिया सिंगापुर दौरा कुछ ज्यादा ही खास रहा। मौका था उनके नए म्यूजिक वीडियो सॉसी (Saucy) की शूटिंग का, जहां उन्होंने मशहूर रैपर डिवाइन और पंजाबी सेंसेशन रियार साब के साथ कदमताल की।

काम करने गई थी, पर शहर के प्यार में पड़ गई

मौनी रॉय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सिंगापुर हमेशा से उनकी ‘ट्रैवल विशलिस्ट’ में था, लेकिन वहां शूटिंग करना एक अलग ही जादुई एहसास लेकर आया। मौनी ने कहा, सिंगापुर को पहली बार करीब से देखना और वहीं परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद अनोखा था। वहां का खाना, फैशन और वाइब… सब कुछ इतना शानदार है कि मैं खुद को उस माहौल में पूरी तरह घुली हुई महसूस कर रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने शहर के शांत कोनों से लेकर भागती-दौड़ती सड़कों तक को महसूस किया। मौनी के मुताबिक, वे वहां काम के सिलसिले में गई थीं, लेकिन इस शहर के आकर्षण ने उन्हें ऐसा बांधा कि वे अब दोबारा वहां जाने का इंतजार कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

डिवाइन और रियार साब की सॉसी केमिस्ट्री

यह गाना डिवाइन के पांचवें स्टूडियो एल्बम ‘वॉकिंग ऑन वॉटर’ का हिस्सा है, जिसे गली गैंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है। डिवाइन का कहना है कि वे एक ऐसा ट्रैक चाहते थे जिसे सुनकर लोग बस झूम उठें। उन्होंने बताया कि रियार साब के साथ उनकी ट्यूनिंग और मौनी रॉय की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना दिया है।

रियार साब ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डिवाइन के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है और सिंगापुर की लोकेशन्स ने गाने की एनर्जी को दोगुना कर दिया है।

क्यों खास है सॉसी

इस गाने में पंजाबी म्यूजिक के तड़के के साथ डिवाइन का सिग्नेचर रैप स्टाइल और सिंगापुर की चकाचौंध भरी लोकेशन्स का मेल देखने को मिलेगा। रियार साब का मानना है कि उन्होंने इस गाने में अपना खालिस पंजाबी अंदाज पिरोने की कोशिश की है, जिसे दर्शक यकीनन पसंद करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भोंदू बाबा के बेटे को SIT ने हिरासत में लिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...