Lucknow: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा ने युवा अधिवक्ता मोहित शर्मा को महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इनकी नियुक्ति पर ब्राहम्ण समाज के लोगों ने मोहित शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया है। गौरतलब है कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा देश में बौद्धिक ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व करती है तथा अखंड ब्राह्मण समाज की स्थापना, राष्ट्रहित की विचारधारा तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए कृत संकल्प है।

इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा ने सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण वही होता है, जिसमें त्याग की भावना हो, जो पूरी पृथ्वी को अपना परिवार समझता हो। सारे समाज के कल्याण में रत रहता हो। उन्होंने देश के युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। युवा शक्ति हमारे देश की ताकत है और हमारी युवा शक्ति में देश को बुलंदियों पर ले जाने की अपार ताकत है और हमें अपनी शक्ति को सकारात्मक ढंग से देश के कार्यों में लगाना चाहिए। गोपाल दत्त शर्मा ने कहाकि मोहित शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने से समाज को नई दिशा व बल मिलेगाl

प्रदेश अध्यक्ष पं. पीताम्बर शर्मा ने कहा कि महासभा ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर मजबूती के साथ आवाज उठाता रहा है। आगे भी समाज हित की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं है, ब्राह्मण विचारधारा है जो विश्व बंधुत्व की भावना रखती है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के संगठित होने की जरूरत पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: पाप और पुण्य

जिला अध्यक्ष नीलम गोस्वामी ने कहा कि देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज ने हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है। महासभा इसी दिशा में तन मन और धन से कार्य कर रही है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मोहित शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संस्था ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे निष्ठा और समर्पण के साथ समाज हित में निभाएंगे। समाज की एकजुटता, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें: राजा भैया पार लगाएंगे अखिलेश की नैया

Spread the news