नई दिल्ली। अपने बड़े फैसलों से चौकाने वाली केंद्र की मोदी सरकार एकबार फिर कुछ बड़ा फैसला लेने जा रही है। मंगलवार को लोकसभा में कुछ खास होने वाला है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सभी लोकसभा सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक व्हिप जारी कर दिया है। बीजेपी के मुख्य सचेतक राकेश सिंह ने बताया कि लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 23 मार्च को चर्चा के लिए कुछ महत्वपूर्ण विधायी व्यवसाय उठाए जाएंगे।

राकेश सिंह ने आगे बताया कि व्हिप में लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों को मंगलवार को पूरे दिन सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि संसद का बजट सत्र, जो 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संबोधन के साथ शुरू हुआ था, 29 फरवरी को संपन्न हो गया था। इसी क्रम में सत्र का दूसरा भाग 8 मार्च को शुरू हुआ और 8 अप्रैल को समाप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ‘लर्निंग टू लर्न’ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: अमित खरे

गौरतलब है कि संसद ने अब तक बीमा (संशोधन विधेयक) 2021, जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2021 तथा पुदुचेरी (विनियोग) विधेयक 2021 पारित किया है। इसी के साथ ही सोमवार को लोकसभा ने एनसीटी विधेयक को भी मंजूरी दे दी, जिससे अब दिल्ली के उपराज्यपाल को और अधिक शक्ति प्रदान हो गया है। इस बार बजट सत्र ज्यादा विरोध इसलिए नहीं देखा गया, क्योंकि अधिकत्तर सांसद असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल-और पुडुचेरी के आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो, ममता को सत्ता से बेदखल करने का पूरा प्लान, जानें क्या-क्या किया वादा

Spread the news