मिस इंडिया अर्थ सायाली सुर्वे ने की घर वापसी, निकाह के बाद झेली प्रताड़ना, अब इस्लाम छोड़ वापस अपनाया हिंदू धर्म

sayali surve miss india earth reverts

Newschuski Digital Desk: ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने वाली सायाली सुर्वे ने पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक विधि-विधान समारोह के जरिए हिंदू धर्म में वापसी की है। सायाली ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम व्यवसायी से प्रेम विवाह करना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी, जिसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।

सायाली के इस संघर्ष की कहानी साल 2019 में शुरू हुई थी। उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मीरा-भायंदर के व्यवसायी आतिफ तासे से प्रेम विवाह किया था। शादी के लिए सायाली ने इस्लाम कुबूल किया और उनका नाम बदलकर ‘अतेजा तासे’ रख दिया गया। सायाली को लगा था कि यह एक सुखद वैवाहिक जीवन की शुरुआत है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट निकली।

10 साल का दर्द और रावणों से लड़ने की हिम्मत

सायाली (अब आद्या) ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आतिफ के साथ बिताए साल उनके लिए किसी बुरे सपने जैसे थे। उनके गंभीर आरोप इस प्रकार हैं।

प्रताड़ना: उन्हें न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर किया गया, बल्कि छोटी-छोटी रस्मों को लेकर भी दबाव बनाया गया।

बच्चों की खातिर सहा दर्द: सायाली के अनुसार, उन्होंने अपने चार बच्चों के भविष्य के लिए करीब 10 साल तक इस घुटन भरे रिश्ते को ढोया।

पुलिस से नहीं मिली मदद: उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन उन्हें वैसी सहायता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी।

आखिरकार, बच्चों की सुरक्षा और अपने स्वाभिमान के लिए उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया। हिंदू संगठनों के सहयोग से वैदिक रीति-रिवाजों और हवन के साथ उनकी ‘शुद्धिकरण’ की रस्म पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने अपना नया नाम आद्या सुर्वे रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team Hindu United (@bharathinduekta)

महिलाओं के लिए संदेश, जुल्म मत सहो

अपनी घर वापसी के बाद आद्या ने समाज की अन्य लड़कियों और महिलाओं को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा, किसी भी लड़की को प्रताड़ना सहन नहीं करनी चाहिए। भगवान ने हमें इन ‘रावणों’ के सामने हार मानने के लिए जीवन नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: गैस संकट को दूर करने के लिए सरकार ने लागू किया ESMA

मुंबई की रहने वाली और पुणे में पली-बढ़ी सायाली सुर्वे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘मिस इंडिया अर्थ 2019’ का प्रतिष्ठित खिताब जीता और एविएशन स्टडीज में उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है। फिलहाल, महाराष्ट्र के सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में सायाली का यह साहसी कदम खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इसे भी पढ़ें: UP Cabinet Decisions: जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर शिकंजा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...