ब्रिटेन में मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री का बुरा हाल, प्रीमियर शो के लिए बिका सिर्फ 1 टिकट

melania trump documentary film

लंदन: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेलानिया ब्रिटेन में रिलीज होते ही एक ऐतिहासिक फ्लॉप के रूप में चर्चा में है। आलम यह रहा कि लंदन में फिल्म के प्रीमियर शो के लिए महज एक टिकट की बिक्री हुई। शाम के प्राइम टाइम शो में भी केवल दो लोग फिल्म देखने पहुंचे, जबकि कई सिनेमाघरों में एक भी सीट बुक नहीं हुई।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस फिल्म को जरूर देखें (Must Watch) बताते हुए दावा किया था कि टिकटें बहुत तेजी से बिक रही हैं। लेकिन ब्रिटेन की जमीन पर हकीकत कुछ और ही निकली। लंदन के इस्लिंगटन से लेकर ब्लैकबर्न और हैमिल्टन तक, दर्जनों स्क्रीन्स पर कोई एडवांस बुकिंग नहीं हुई।

करोड़ों का बजट और खाली कुर्सियां

अमेजन MGM स्टूडियोज ने इस फिल्म के राइट्स के लिए करीब 340 करोड़ रुपये ($40M) चुकाए थे और इसके प्रमोशन पर 300 करोड़ रुपये ($35M) अलग से खर्च किए गए। कुल 640 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के बावजूद लंदन के कई सिनेमाघरों में 0 से 5 टिकटों के बीच ही बिक्री हुई। Vue सिनेमा चेन के प्रमुख ने बताया कि उन्हें इस फिल्म को दिखाने के फैसले पर जनता के कड़े विरोध वाले ईमेल भी मिले हैं।

melania trump documentary film

डॉक्यूमेंट्री में क्या है

ब्रेट रैटनर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर खुद मेलानिया ट्रंप हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 2025 में ट्रंप की दोबारा जीत के शुरुआती 20 दिनों पर केंद्रित है, जिसमें व्हाइट हाउस में वापसी और डिप्लोमैटिक दौरों के पीछे की निजी जिंदगी दिखाने की कोशिश की गई है।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

फिल्म के फ्लॉप होने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि वह एक टिकट आखिर किसने खरीदा? क्या नाइजेल फराज (ट्रंप के मित्र) ने? यूजर्स इसे एम्बैरेसिंग फ्लॉप बता रहे हैं। अमेरिका में भी फिल्म के पहले वीकेंड की कमाई का अनुमान बजट के मुकाबले बेहद कम (1-5 मिलियन डॉलर) लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: आप इतनी सुंदर हैं कि आपकी वजह से ही पति को नौकरी पर रखा

जानकारों का मानना है कि फिल्म की विफलता के पीछे डायरेक्टर ब्रेट रैटनर से जुड़े पुराने विवाद और ट्रंप परिवार के प्रति ब्रिटिश जनता की अरुचि एक बड़ा कारण है। ट्रंप परिवार के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि इस फिल्म को उनकी ब्रांड बिल्डिंग और राजनीतिक प्रोपेगैंडा का एक हिस्सा माना जा रहा था। अब देखना यह है कि सिनेमाघरों में पिटने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर क्या कमाल दिखा पाती है।

इसे भी पढ़ें: भारत-यूरोपियन यूनियन का ऐतिहासिक व्यापार समझौता

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...