अभिनेत्री नुसरत भरूचा के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना, बोले- यह इस्लाम के खिलाफ, दोबारा पढ़ना होगा कलमा
उज्जैन/बरेली: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा हाल ही में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुँचीं, जहां उन्होंने तड़के होने वाली दिव्य भस्म आरती में भाग लिया। नुसरत ने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए भगवान महाकाल का जलाभिषेक भी किया। उनकी इस भक्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उन पर तीखा हमला बोला है।
शरीयत की नजर में नुसरत गुनहगार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नुसरत भरूचा के इस कदम को इस्लाम के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है। बरेली से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करना और हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करना शरीयत की नजर में गुनाह-ए-अजीम (बड़ा अपराध) है। मौलाना का कहना है कि इस्लाम ऐसे आचरण की अनुमति नहीं देता और अभिनेत्री ने ऐसा करके अपनी धार्मिक सीमाओं का उल्लंघन किया है।
Bareilly, Uttar Pradesh: All India Muslim Jamaat National President Maulana Shahabuddin Razvi says, "Nushrratt Bharuccha went to the Mahakal Temple in Ujjain, offered prayers, poured water, and observed the religious traditions there. Islam does not permit all these acts. Sharia… pic.twitter.com/5t6JQG2ta4
— IANS (@ians_india) December 30, 2025
तौबा और कलमा पढ़ने की सलाह
मौलाना रजवी ने नुसरत भरूचा को नसीहत देते हुए कहा कि वह अब शरीयत की गिरफ्त में आ गई हैं। उन्होंने अभिनेत्री को सलाह दी कि उन्हें अपने इस कृत्य के लिए खुदा से तौबा (माफी) मांगनी चाहिए। उन्हें दोबारा कलमा पढ़ना चाहिए ताकि वह फिर से इस्लाम के नियमों के दायरे में आ सकें। मौलाना के मुताबिक, इस गुनाह से बचने का एकमात्र रास्ता इस्तेगफार (क्षमा प्रार्थना) ही है।
इसे भी पढ़ें: हर्षा रिछारिया ने सुनाया लाइफ पार्टनर का सपना, बोलीं- मेरा होने वाला दूल्हा एक्टर-मॉडल नहीं
पहले भी रहे हैं ऐसे विवाद
यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्मी सितारे को मंदिर जाने पर ऐसी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा है। इससे पहले सारा अली खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के मंदिर दर्शन पर भी कट्टरपंथियों ने सवाल उठाए थे। हालांकि, नुसरत भरूचा की तरफ से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अभिनेत्री अक्सर धार्मिक स्थलों पर नजर आती हैं और उनका मानना रहा है कि वे सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।
इसे भी पढ़ें: इंदिरा से रेहान तक, गांधी परिवार के रिश्तों में दिखती है भारत की धर्मनिरपेक्ष तस्वीर
