Mathura News: हिंदू नाम बताकर युवती को फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कराकर खिलाया गाय का मांस

mathura love jihad case

Mathura News: धर्मनगरी मथुरा में लव जिहाद और धोखेबाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साल 2012 में लापता हुई एक युवती 14 साल बाद वापस लौटी है और उसने अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर न केवल किडनैप किया गया, बल्कि सालों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया गया।

दोस्ती के नाम पर मिला बड़ा धोखा

पीड़िता के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब वह मथुरा के ‘कल्याणम करोति’ संस्थान में ऑटोमेट्री का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि साल 2012 में जब वह क्लास के लिए जा रही थी, तब युवक ने उसे अगवा कर लिया और बिहार ले गया।

धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना की खौफनाक दास्तां

बिहार पहुंचने के बाद युवती की जिंदगी किसी नरक से कम नहीं रही। उसने पुलिस को बताया कि वहां ले जाकर सबसे पहले उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। उसके गले में मौजूद भगवान श्रीराम का लॉकेट तोड़कर फेंक दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन गाय का मांस खिलाया गया और लगातार शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी उसे देह व्यापार के धंधे में भी धकेलना चाहता था।

इसे भी पढ़ें: काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के हाथ होगी नेपाल की कमान

फेसबुक के जरिए मिला जीवनदान

इतने सालों की कैद के बाद युवती ने हिम्मत नहीं हारी। उसने फेसबुक मैसेंजर के जरिए महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन परमार और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह से संपर्क साधा। उनके कड़े प्रयासों के बाद आखिरकार युवती को वहां से मुक्त कराया जा सका।

अब घर वापसी और इंसाफ की उम्मीद

वापस लौटने के बाद पीड़िता ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया है। उसने इच्छा जताई है कि वह पुनः हिंदू धर्म अपनाएगी। साथ ही, उसने मथुरा पुलिस से मांग की है कि उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में समय पर होगा पंचायत चुनाव

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...