भगवा चोला छोड़ चटकीली साड़ी में दिखीं ममता कुलकर्णी, लाफ्टर शेफ के सेट पर बदला अवतार
Newschuski Digital Desk: बॉलीवुड की ‘आशिक आवारा’ गर्ल ममता कुलकर्णी एक बार फिर कैमरे के सामने लौट आई हैं। लेकिन इस बार वह किसी अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में नहीं, बल्कि अपने पुराने ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्हें कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ के सेट पर देखा गया, जहाँ उनके लुक ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।
किन्नर अखाड़े से विदाई और विवाद
कुछ साल पहले ममता कुलकर्णी तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहकर अध्यात्म का रास्ता चुना था। उन्हें कुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था। हालांकि, उनका यह सफर विवादों से भरा रहा। उन पर पद के लिए रिश्वत देने के आरोप लगे और आखिरकार उन्हें इस पद से हटा दिया गया।
View this post on Instagram
रुद्राक्ष छोड़ पहना सोने का हार
‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर ममता का जो रूप दिखा, उसने सबको हैरान कर दिया। कल तक जो ममता भगवा वस्त्रों और रुद्राक्ष की माला में दिखती थीं, वे अब लाल चटकीली साड़ी और हैवी मेकअप में नजर आईं। गले में रुद्राक्ष की जगह सोने का हार, कानों में झुमके और कमरबंद पहने दिखीं। उनके इस मेकओवर को देखकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि यह वही साध्वी हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
ममता के इस यू-टर्न पर सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, पद से क्या हटीं, इन्होंने तो साध्वी का रूप ही त्याग दिया। वहीं दूसरे ने उनके बालों पर कमेंट करते हुए कहा, सब दिखावा है, संन्यास के नाम पर हेयर एक्सटेंशन करवा रखा है। दूसरी तरफ उनके चाहने वाले आज भी उनकी खूबसूरती के कायल हैं। एक फैन ने लिखा, कुछ भी कहो, 90 की हीरोइनों की बात ही अलग है, ममता आज भी वैसी ही खूबसूरत दिखती हैं।
इसे भी पढ़ें: भक्ति की राह पर पूनम पांडे, प्रेमानंद महाराज के सामने फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
इसे भी पढ़ें: 19 बच्चों के बाद 65 साल के हकीम 26 की लड़की से रचाई चौथी शादी
