Lucknow News: भारतीय एक्सपोर्ट को वैश्विक पहचान दिलाने में टीएनवी इंस्पेक्शन डिवीजन’ की बड़ी भूमिका

Export Promotion Mission India

Lucknow News: वैश्विक व्यापार के बदलते दौर में अब केवल उत्पाद बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य हो गया है। भारत सरकार के ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ को मजबूती देने के लिए टी एन वी (TNV) इंस्पेक्शन डिवीजन स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह डिवीजन निर्यातकों को माल भेजने (शिपमेंट) से पहले उन तमाम बारीकियों को पूरा करने में मदद करता है, जो अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की पहली शर्त होती हैं।

निर्यातकों के लिए क्यों जरूरी है इंस्पेक्शन

आज का ग्लोबल ट्रेड पूरी तरह से रेगुलेटेड और बायर-ड्रिवन (खरीदार की पसंद पर आधारित) है। ऐसे में टीएनवी इंस्पेक्शन डिवीजन उत्पाद की गुणवत्ता, मात्रा और शिपमेंट की तैयारी को हर स्तर पर परखता है।

जोखिम में कमी: शिपमेंट से पहले जांच होने से माल के रिजेक्ट होने का खतरा खत्म हो जाता है।

समय की बचत: शुरुआती स्तर पर कमियों को पहचान लेने से निर्यातक समय रहते सुधार (Corrective Action) कर सकते हैं, जिससे विदेशी बाजारों में सप्लाई चेन बाधित नहीं होती।

भरोसा: थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन से विदेशी खरीदारों और भारतीय निर्यातकों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होता है।

किन क्षेत्रों को मिल रहा है टीएनवी का साथ

टीएनवी इंस्पेक्शन डिवीजन कई प्रमुख निर्यात-उन्मुख क्षेत्रों में सक्रिय है, जिनमें शामिल हैं।

कृषि और खाद्य उत्पाद

टेक्सटाइल, गारमेंट्स और लेदर

केमिकल्स और इंडस्ट्रियल मटेरियल

मशीनरी, मेटल्स और इंजीनियरिंग गुड्स

इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल उपकरण

केवल विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत

एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (EPM) के तहत गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करना अब स्वैच्छिक नहीं बल्कि अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर जांच में विफलता न केवल वित्तीय नुकसान पहुंचाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में देश की छवि को भी प्रभावित करती है। टी एन वी जैसी मान्यता प्राप्त (Accredited) संस्थाएं सुनिश्चित करती हैं कि भारतीय माल विदेशी बंदरगाहों पर शान से पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: टॉक्सिक में धमाकेदार एंट्री, रुक्मिणी वसंत के किरदार मेलिसा का फर्स्ट लुक रिलीज

टीएनवी इंस्पेक्शन डिवीजन के डायरेक्टर मिस्टर प्रज्ञेश कुमार सिंह ने कहा, गुणवत्ता संबंधी समस्याओं का शुरुआती पता लगना निर्यातकों के लिए गेम-चेंजर साबित होता है। जो निर्यातक व्यवस्थित प्री-शिपमेंट इंस्पेक्शन अपनाते हैं, वे रिजेक्शन रेट कम करने और ग्लोबल मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में काफी आगे रहते हैं।

टीएनवी इंस्पेक्शन डिवीजन के बारे में

यह संस्था ISO/IEC 17020 की आवश्यकताओं के अनुसार कार्य करती है और इसे यूनाइटेड एक्रेडिटेशन फाउंडेशन इंक (UAF) से मान्यता प्राप्त है। अपनी बेहतरीन इंस्पेक्शन सेवाओं के माध्यम से टी एन वी ग्लोबल मार्केट में भारत को एक डिपेंडेबल सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम योगदान दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: सरयू नहर की माइनरों में अब हेड से टेल तक दौड़ेगा पानी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...