Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 7 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

lucknow gosaiganj bus accident

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास पानीपत से बिहार के अरहरिया जा रही एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए।

हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे गोसाईगंज के जौखंडी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार से इलाके में सनसनी फैल गई।

lucknow gosaiganj bus accident

सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल सीएचसी गोसाईगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मुख्यालय से अतिरिक्त एंबुलेंस भी मौके के लिए रवाना की गई है।

इसे भी पढ़ें: बस्ती में दिव्यांगों के लिए खुलेगा महर्षि वशिष्ठ विद्यालय

हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। कमिश्नर विजय विश्वास पंत भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बस के तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Sports Quiz: प्रतियोगी छात्र के लिए खेल जगत से जुड़ी प्रश्नोत्तरी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...