Lucknow News: सेना के जवान की बेटी के साथ दोस्ती, ब्लैकमेलिंग और फिर दरिंदगी
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में इंटर की एक छात्रा के साथ लंबे समय तक यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल छात्रा का भरोसा तोड़ा, बल्कि अश्लील वीडियो के जरिए उसे डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया।
स्कूल की दोस्ती बनी जी का जंजाल
पुलिस के अनुसार, यह पूरी कहानी साल 2023 में शुरू हुई थी। आरोपी अर्श रज़ा और पीड़िता एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। अर्श ने पहले छात्रा से दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इस दौरान उसने छात्रा की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए, जिन्हें हथियार बनाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।
होटल में दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि अर्श उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को कई बार होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हद तो तब हो गई जब उसने विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट की और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने लगा। यही नहीं, आरोपी उसे जबरन गर्भनिरोधक दवाएं भी खिलाता था।
इसे भी पढ़ें: शूटिंग से ब्रेक लेकर सौम्या टंडन ने थामी घोड़े की लगाम
यूरिन इन्फेक्शन ने खोला राज
इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। जबरन दवाएं खिलाए जाने की वजह से उसे गंभीर ‘यूरिन इन्फेक्शन’ हो गया था। जब परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, तब छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती सुनाई।
छात्रा के पिता भारतीय सेना (Indian Army) में कार्यरत हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा की माँ ने सोमवार को अर्श रज़ा और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, इस मामले में पीजीआई थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अर्श रज़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने 136 परिवारों को दिया नवरात्रि उपहार
