Lucknow News: मुख्यमंत्री जनता दर्शन (Chief Minister Janta Darshan) में उमड़ रही फरियादियों की भीड़ बता रही है कि प्रदेश की जनता कितनी परेशान हैं। योगी राज में मिली छूट के चलते अधिकारी व कर्मचारी इतने निरंकुश हो चुके हैं कि उन्हें फरियादियों का दर्द भी सुनाई नहीं दे रहा है। आलम यह है कि ऐसे अधिकारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों का भी को असर नहीं है। जनता दर्शन में उमड़ रही फरियादियों की भीड़ को देखकर सीएम योगी कई बार उच्च अधिकारियों को लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात की तरह ही है। थानों में विवेचना की लंबी लिस्ट पेंडिंग पड़ी हैं, जिसके चलते कोर्ट में मामले की सुनवाई अटकी पड़ी है। हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत पहले पुलिस अधिकारियों को लापरवाह थानाध्यक्षों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन 3 वर्ष से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद भी आज तक एक भी थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकती।

सीएम योगी के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारी

ऐसे में समझा जा सकता है कि प्रदेश के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को लेकर कितने गंभीर हैं। फिलहाल अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने से परेशान फरियादियों को मुख्यमंत्री से उम्मीद नजर आ रही है। वह किसी तरह मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में 170 लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री एक एक कर सभी से मिलने पहुंचे और समस्याओं को न सिर्फ सुना बल्कि आलाधिकारियों को उसके गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को ऐसे जिलों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा जहां से लोग लगातार समस्याएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सही ढंग से समस्याओं का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी आलाधिकारियों को निर्देशित किया।

समस्याओं के निस्तारण का मिला आश्वासन

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी हर समस्या का समाधान निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जल्द से जल्द कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करने के निर्देश दिये। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि हर परेशान व्यक्ति के साथ पूरी तरह संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सन्त के आशीर्वाद का ऋण

जनता दर्शन में ज्यादार लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर पर PM Modi की पैनी नजर

Spread the news