Lucknow News: गैस कालाबाजारी में सपा नेता सोनू कनौजिया पर केस, रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर बरामद

sp leader sonu kanaujia resort raid lpg gas

Lucknow News: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन की सख्ती अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी के नेता सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके रिसॉर्ट से 88 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं, जिनमें अधिकतर घरेलू सिलेंडर शामिल हैं।

रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर बरामद

यह पूरा मामला लखनऊ के मोहन इलाके का है, जहां सपा नेता सोनू कनौजिया का अभिनंदन रिसॉर्ट स्थित है। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम को सूचना मिली कि यहां गैस सिलेंडर की कालाबाजारी चल रही है। सूचना पर टीम ने छापा मारा और मौके से 88 गैस सिलेंडर बरामद किए।

एफआईआर के अनुसार, इन 88 सिलेंडरों में से 74 सिलेंडर 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर हैं। वहीं, 75 सिलेंडर खाली पाए गए। यह सिलेंडर रिसॉर्ट में रखे हुए थे।

कौन हैं सोनू कनौजिया

सोनू कनौजिया लखनऊ के मलीहाबाद इलाके से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह सपा के जाने-माने नेताओं में गिने जाते हैं। उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

sp leader sonu kanaujia resort raid lpg gas

पत्नी और चार अन्य भी आरोपी

इस मामले में सोनू कनौजिया के अलावा उनकी पत्नी मंजू कनौजिया और चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि सोनू कनौजिया की पत्नी मंजू कनौजिया के नाम पर असीम भारत गैस एजेंसी है। सोनू कनौजिया का कहना है कि ये सिलेंडर एजेंसी के हैं और एजेंसी का गोदाम रिसॉर्ट के पास है। उनका तर्क है कि रास्ता खराब होने के कारण सिलेंडर रिसॉर्ट में रखे गए थे।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में काव्य गोष्ठी की धूम, कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से नारी शक्ति को दिया नया स्वर

गैस संकट के बीच सख्ती

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका फायदा उठाकर कई जगहों पर कालाबाजारी और मनमाने दामों पर सिलेंडर बेचे जा रहे थे। प्रशासन ने अब इस पर सख्ती शुरू कर दी है और ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पार्टी का नेता क्यों न हो। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

इसे भी पढ़ें: Basti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर घर में घुसकर दुष्कर्म

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...