Lucknow News: पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी ने दो पंचायतों के बदले नाम
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के दो जिलों में एक ग्राम पंचायत और एक गांव का नाम बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद अब गांव वालों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
कहाँ-कहाँ बदला नाम
हरदोई: यहां के भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम बदलकर अब सियारामपुर कर दिया गया है।
फिरोजाबाद: शिकोहाबाद तहसील के वासुदेवमई ग्राम पंचायत में आने वाले गांव उरमुरा किरार का नया नाम हरिनगर होगा।
इसे भी पढ़ें: Father, You Don’t Understand Review: जो Gap पर सीधा वार करती है
ग्रामीणों की मांग पर हुआ फैसला
यह फैसला स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिया गया है। ग्रामीणों ने नाम बदलने की मांग को लेकर सरकार के समक्ष अपना प्रस्ताव रखा था, जिसे आखिरकार मंजूरी मिल गई।
ग्रामीणों में खुशी
गांवों के नाम बदले जाने के फैसले पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि नए नाम से उनकी सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को नई पहचान मिलेगी। सरकार के इस कदम का उन्होंने स्वागत किया है।
इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री का बुरा हाल
