Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तबीयत अचानक खराब हो गई है। ऐसे में रविवार को रांची में हो रही ‘INDIA’ गठबंधन की रैली में वह शामिल नहीं हो सकेंगे। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस की होने वाली रैली में भी वे शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिया दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA गठबंधन की रैली हो रही है। लेकिन वह अचानक से बीमार हो गए हैं और अभी वह नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। सतना की रैली को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में भी शामिल होंगे।

रांची में ‘INDIA’ गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले रांची में रविवार को ‘INDIA’ गठबंधन महारैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में हो रही इस महारैली को ‘उलगुलान न्याय रैली’ का नाम दिया गया है। इंडी गठबंधन की इस रैली में करीब 14 दलों के नेता शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: अति वाचालता का दुष्परिणाम

महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह सहित तमाम विपक्षी दल के नेता पहुंच रहे हैं। इस रैली में राहुल गांधी का आना भी तय था। लेकिन अचानक से बीमार होने की वजह से वह रैली में शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि रांची में होने वाली इस रैली से पहले ही इंडी गठबंधन की 31 मार्च को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा भी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: यदुवंश का ढोल पीटने वालों को पीएम मोदी ने दिखाया आइना

Spread the news