पटना। बिहार सरकार ने कोरोनावायरस के कम होते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन की अवधि को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। इससे बिहार में अब 1 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने लॉकडाउन पार्ट 3 का ऐलान करते अब इसे 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 5 मई, 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था।

उन्होंने लिखा है कि आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। राज्य में लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव देखने को मिला है और कोरोना संक्रमण की दर में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए यानि 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि बिहार सरकार ने वर्ष 2021 में पहली बार 5 से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया था। इसके बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए 16 से 25 मई तक कर दिया। इसी क्रम में 20 दिनों के पूरे होने के बाद एक हफ्ते के लिए फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया में मरने वाला हर 13वां शख्स भारतीय

बताते चलें कि बिहार में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद अब यहां लॉकडाउन 27 दिनों का हो गया है। बिहार में लॉकडाउन लगाने के बाद से संक्रमितों की दर में लगातार कमी देखी जा रही है। लॉकडाउन से पहले यहां संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना दस हजार के पार था। जबकि रविार को यानि 23 मई को राज्य में केवल 4 हजार नए मामले सामने आए हैं। राज्य संक्रमितों के संख्या के साथ मृत्युदर में भी काफी कमी आई है। इन हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में एकबार फिर से लॉकडाउन की अवधि में एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: देश के जाने-माने डॉक्टरों ने बताया, जीवन जीने का तरीका

Spread the news