लिव-इन पार्टनर ने छात्रा को 3 दिन बंधक बना कर दी तालिबानी सजा, प्राइवेट पार्ट्स जलाए

live in partner tortures student

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-69 में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। त्रिपुरा की रहने वाली यह छात्रा यहाँ बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने आई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिससे वह प्यार करती है, वही उसकी जिंदगी को नर्क बना देगा।

पीड़िता की वकील रीना राय और परिजनों के मुताबिक, आरोपी शिवम ने लड़की को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा। इस दौरान उसने लड़की को न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि हैंड सैनिटाइजर छिड़ककर उसके प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने पीड़िता के बाल काट दिए, उसके चेहरे को मारकर सुझा दिया और उसके शरीर पर पेशाब तक किया।

मां से रोते हुए मांगी जान की भीख

पीड़िता की मां ने बताया कि 16 फरवरी की रात उनकी बेटी ने फोन कर रोते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। बेटी ने बताया था कि शिवम उसे हर दिन चाकू से काट रहा है और जला रहा है। पीड़िता और शिवम की मुलाकात एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद वे साथ रहने लगे थे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण भी किया।

पीड़िता के पिता ने रोते हुए इस घटना को निर्भया केस जैसा बताया है। उनका आरोप है कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो चुकी है, इसके बावजूद पुलिस ने अब तक केवल मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। परिवार की मांग है कि आरोपी पर रेप और हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) जैसी कड़ी धाराएं लगाई जाएं।

इसे भी पढ़ें: मेरठ मेट्रो और नमो भारत को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

जिंदगी और मौत के बीच जंग

फिलहाल, पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन धाराओं को लेकर परिवार का विरोध जारी है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में फेमिनिस्ट मैनिफेस्टो की प्रस्तुति

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...