Karnataka Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान 10 मई को संपन्न हो गया है। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए राजनीति पार्टियों ने खूब पसीने बहाए हैं। बीजेपी जहां सत्ता वापसी के लिए पूरी ताकत झोंकी, वहीं कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर को भूनाने का पूरा प्रयास किया है। यही वजह है कि राज्य में इसका लाभ कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा है। कर्नाटक की जनता को रिझाने के लिए जमकर चुनावी वादे किए हैं। फिलहाल मतदान के बाद कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं।

सामने आ रहे एग्जिट पोल के मुताबिक किसी भी पार्टी को राज्य में पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। हालांकि कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिलती नजर आ रही हैं। हालांकि इसके बावजूद भी वह स्पष्ट बहुमत से दूर ही है। वहीं सत्ता विरोधी लहर के बावजूद बीजेपी दूसरे नंबर पर है। जबकि जेडीएस को तीसरा स्थान मिला है। इस लिहाज से अगर एग्जिट पोल चुनावी नतीजों में तब्दील होती है, जो जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में होगी। जेडीएस जिसके साथ होगी राज्य में उसकी सरकार होगी।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में चुनाव में दिग्गजों ने डाला वोट

कर्नाटक चुनाव में TV9 भारतवर्ष POLSTRAT के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 88-98 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 99-109 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस एग्जिट पोल के अनुसार जेडीएस को 21-26 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 4 सीटें दी गई हैं। इसी तरह TV9 कन्नड़ C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 83-95 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि अन्य उम्मीदवार 2-6 सीटें मिलने के आसार हैं। फिलहाल नतीजे चाहे जो आएं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बननी तय मानी जा रही है, क्योंकि जेडीएस का झुकाव कांग्रेस की तरफ है। ऐसे में कांग्रेस अगर पूर्ण बहुमत से दूर रहती है, तो भी उसे जेडीएस का साथ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात

Spread the news