Kanpur News: होली मिलन कार्यक्रम में डांसरों संग झूमे वकील, वीडियो वायरल होने पर छिड़ी बहस

kanpur bar association holi celebration

Kanpur News: बार एसोसिएशन लॉन में शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली से हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल कुछ और ही रंग में रंग गया। जैसे ही मंच पर डांसरों का परफॉर्मेंस शुरू हुआ, कचहरी परिसर डांस बार में तब्दील हो गया।

वकील भी झूमे, सीटियां गूंजीं

हिंदी और भोजपुरी गानों पर बार डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए और वकील भी उनके साथ झूमते नजर आए। दर्शकों में मौजूद अधिवक्ताओं ने तालियां बजाईं, सीटियां गूंजीं और माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। कई लोग तो मंच के सामने आकर डांसरों संग थिरकते दिखे।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कानपुर बार एसोसिएशन की तरफ से होली उत्सव के उपलक्ष्य में रसियन का डांस कराया जा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए लिखा, लगता है यह कानपुर की कचहरी नहीं है, लफंगों और दलालों का सम्मेलन चल रहा है। न्याय के देवताओं को भड़ुवागिरी का शौक चढ़ा है। एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, इस तरह के आयोजनों की परमिशन कौन देता है? इन सब कृत्यों से लोगों की भावनाएं आहत नहीं होतीं?

हास्य कलाकार ने भी बांधा समां

कार्यक्रम में हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने भी अपने अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने वकीलों की पत्नियों पर चुटकी लेते हुए कहा, वकीलों की पत्नियां बड़ी समझदार होती हैं। महामंत्री जब चुनाव जीते तो घर पहुंचे। उनकी पत्नी पूड़ी और बालूशाही लेकर बाहर जा रही थीं। देखकर रुक गईं और उन्हें ही खाने को दे दिया। महामंत्री ने पूछा हम नहीं आते तो क्या करतीं? इस पर जवाब मिला कि गाय को खिलाने ले जा रहे थे, उसे ही खिलाते। इस कथन पर बार एसोसिएशन का लॉन ठहाकों से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेत्री पर घर में घुसकर हमला, सिर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...