झांसी GST घूस कांड: डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की दिल्ली-ग्वालियर में बेनामी जायदाद पर सीबीआई की नजर

Deputy Commissioner Prabha Bhandari

झांसी: सीबीआई ने झांसी में केंद्रीय जीएसटी विभाग के एक बड़े घूसखोरी और रिश्वत के नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एजेंसी ने डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि इस पूरे ‘वसूली के खेल’ का खुलासा एक-एक कर हो रहा है।

ऐसे चलता था घर बुलाकर डील का खेल

जानकारी के मुताबिक, ये अधिकारी व्यापारियों के यहाँ छापेमारी के बाद असली खेल शुरू करते थे। व्यापारियों और उनके वकीलों को अपने घर बुलाकर ‘लेन-देन’ की डील तय की जाती थी। घूस की रकम कर चोरी में छूट दिलाने या टैक्स की रकम कम कराने के एवज में वसूली जाती थी। इसी कड़ी में, पिछले महीने सीबीआई ने 70 लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए दो अधीक्षकों को रंगेहाथ पकड़ा था।

CBI की तलाश में दो और कारोबारी

सीबीआई अब जय अंबे प्लाईवुड के मालिक लोकेश तोलानी और जय दुर्गा हार्डवेयर के मालिक तेजपाल मंगतानी की भी तलाश कर रही है, जो इस मामले में आरोपी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों द्वारा काली कमाई को दिल्ली और ग्वालियर में बेनामी संपत्तियों में निवेश करने की आशंका जताई जा रही है। प्रभा भंडारी और उनके पति के नाम पर एक महंगे प्लॉट का भी मामला सामने आया है, जिसकी अब गहन जांच हो रही है।

Deputy Commissioner Prabha Bhandari

जब्त हुए 90 लाख नकद और चांदी की ईंटें

इस मामले में सीबीआई ने झांसी, ग्वालियर और दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान लगभग 90 लाख रुपये नकद, संपत्ति के दस्तावेज, जेवर और चांदी की ईंटें भी बरामद की थीं। यह सारा मामला तब खुला जब पिछले साल 18 दिसंबर को दो फर्मों पर छापेमारी हुई और बाद में ढाई करोड़ रुपये की टैक्स चोरी को घटाकर 50 लाख करने के एवज में डेढ़ करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को बंधक बनाकर देश से ले गए बाहर

आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज होगा

सीबीआई अब इन अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज करने की तैयारी में है। एजेंसी आरोपियों के बैंक लेन-देन और उनकी कुल संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। फिलहाल, प्रभा भंडारी समेत पाँच आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि जांच का दायरा और विस्तार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: विशाल हिंदू सम्मेलन में गूंजा सनातन का जयघोष

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...