लखनऊ। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय प्रथम मीटिंग का आयोजन लखनऊ में संपन्न हुआ। मंडल में प्रस्तावित मीटिंग का कार्यक्रम दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना से प्रारंभ हुआ। अभिवादन एवं संचालन आयोजक पीयूष कान्त मिश्र आईवाईए आजीवन सदस्य द्वारा किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से सचिव अमर सिंह भदोरिया जी ने मीटिंग में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मंडल में दो दिन नि:शुल्क योग कक्षाएं लगाने पर और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर कार्यशाला का आयोजन करने पर बल दिया गया। अध्यक्ष द्वारा बैठकों के प्रति सचेत रहते हुए प्रत्येक बैठक की कार्य संस्कृति और प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। साथ ही साथ सफलतापूर्वक योग और योगासनों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित भी किया। अध्यक्ष के साथ-साथ सचिव अमर सिंह भदोरिया ने सदस्यता अभियान पर विशेष रूप से वार्ता की और लोगों को सामान्य सदस्य, आजीवन सदस्य तथा इंस्टिट्यूशन के रूप में सदस्य कैसे बने, उसके प्रारूप के संबंध में बताया। लोगों को ज्यादा से ज्यादा योग के द्वारा स्वास्थ्यपरक कार्यशाला लगाने पर भी जोर दिया।

Indian Yoga Association

सचिव ने बताया गया कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय बद्ध तरीके से करना होगा, ताकि यूपी चैप्टर का लखनऊ मंडल जल्द से जल्द एक मील का पत्थर अन्य मंडलों के लिए साबित हो। अध्यक्ष एवं सचिव की अनुमति से पत्रक प्रकाशन हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। पीयूष कांत मिश्रा ने ज्वाइंट सेक्रेट्री (कोऑर्डिनेशन) रोहित कौशिक एवं ज्वाइंट सेक्रेट्री (रिसर्च), वंदना बरनवाल की मदद से बनाई गई। मंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय मीटिंग की सूची अध्यक्ष एवं सचिव के सम्मुख प्रस्तुत की, जिसमें मंडल स्तरीय मीटिंग का तिथि-वार विवरण प्रस्तुत किया गया।

इसे भी पढ़ें: बदलती मीडिया, उठते सवाल

इसके बाद शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमरजीत यादव, सचिव अमर सिंह भदौरिया, ज्वाइंट सेक्रेट्री वंदना बरनवाल, शालिनी मेहरोत्रा, पीयूष कांत मिश्रा, एलडी त्रिपाठी, दीपक वर्मा, प्रीति कटिहार, विजय प्रकाश मिश्रा, रजनीश कुमार, भावना मिश्रा, सिद्धार्थ टंडन, यश प्रताप शुक्ला, प्रशांत शर्मा आदि गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: किसान राजनीति के सहारे जड़ें जमाने में जुटी प्रियंका, कहानी सुनाकर पीएम मोदी पर बोला हमला

Spread the news