नई दिल्ली। कुदरत का नजारा भी अजीब है। कभी कभी हम लोगों को ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है, कि क्या ऐसा हो सकता है। हम नजर दौड़ाएं तो अपने आसपास ऐसे अनोखे जीव देखने को पाएंगे जिन्हें देखकर हैरानी और खुशी दोनों होगी। ऐसे में कुछ पशु पक्षी ऐसे देखने के बाद सकून मिलता है और बार बार देखने की इच्छा भी होती है। वहीं ऐसे भी जीव मिल जाते हैं, जिन्हें दोबारा कोई देखना पसंद भी नहीं करता। क्योंकि वे इतने खरनाक होते हैं कि किसी की भी जान ले लें। ऐसे ही एक आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IPS Officer Dipanshu Kabra) ने अपने सोशल हैंडिल से एक अनोखे पक्षी (Strange Bird Photo) की फोटो साझा की है। उनके इस पोस्ट पर लोग तरह तरह के कमेंट देकर खूब मजे ले रहे हैं।

अनोखे पक्षी को देखकर लोग हो रहे हैरान

आमतौर पर अनोखे रूप रंग में हमें कोई पशु पक्षी दिख जाए तो हमारी नजरें उस पर ठहर जाती है। लेकिन अगर हमें एकदम से अलग कोई चीज दिख जाए तो फिर क्या कहना। इंसान वैसे भी पशु पक्षी प्रेमी होता है, तभी तो वह पशु पक्षियों को पालने का शौक रखता है। तोता, कबूतर, गौरैया आदि पक्षी लोग खूब देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर इनदिनों एक अनोखा पक्षी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने टि्वटर हैंडिल से इंका टर्न (Inca Tern) नामक एक अनोखे पक्षी की फोटो साझा की है, जिसने सबको हैरान कर रखा है।

इसे भी पढ़ें: कुत्ते के सामने शेरनी का हुआ बुरा हाल, देखें लड़ाई का वीडियो

दीपांशु काबरा ने इंका टर्न (Inca Tern) नाम की चिड़िया की फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखकर लोग हैरान हैं कि क्या यह सच में हैं। क्योंकि गहरे स्लेटी रंग की इस चिड़िया की लाल चोंच, लाल पैर और सफेद मूंछें देखने में बहुत सुंदर हैं। यह चिड़िया इतनी खूबसूरत और विचित्र है कि इस पर हर किसी की नजरें आकर टिक जाती हैं। इसके विविध रंग, अलग तरह की बनावट इसे बाकी पक्षियों से अलग बनाते हैं। बताया जाता है कि इंका टर्न (Inca Tern Bird) नाम की यह चिड़िया पेरू (Peru) और चिली (Chile) के तटों पर पाई जाती है। फिलहाल लोग इस चिड़िया की सफेद मूंछ पर टिप्पणी करके खूब मजे ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इस बेघर महिला की इंसानियत के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Spread the news