इस देश में मात्र 40 मिनट की होती है रात, जानें क्या है रहस्य

नई दिल्ली। दुनिया अनोखी घटनाओं, रहस्यमयी जगहों से अटी पड़ी है। यहां खगोलीय घटनाओं के एक से बढ़कर एक रोमांचित करने वाले घटनाक्रम आपको देखने को मिल जाएंगे। इसी तरह यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक शहर ऐसा है जहां रात 12.43 मिनट पर सूरज अस्त होता है मात्र 40 मिनट के अंतराल के बाद फिर उग जाता है। ऐसा नजारा आपको नॉर्वे में देखने को मिलेगा। जहां आधी रात को सूरज अस्त होता है और मात्र 40 मिनट बाद डेढ़ बजे के करीब चिड़ियां चहचहाना शुरू कर देती हैं। यहां यह सिलसिला एक-दो दिन नहीं बल्कि साल के करीब ढाई महीने तक रहता है। इसलिए इसे कंट्री ऑफ मिडनाइट सन के रूप में जाना जाता है।

यूरोप महाद्वीप के उत्तरी छोर पर बसे शहर हेमरफेस्ट में आधी रात 12.43 पर रात का नजारा देखने को मिलता है। लगभग 40 मिनट के अंतराल पर 1.30 बजे के करीब चिड़ियों के चहकने की आवाजें आनी लगती हैं। इस शहर में महज 40 मिनट के लिए सूरज डूबता है। वहीं इस देश में रात घंटों नहीं बल्कि मिनटों में कट जाती है। नॉर्वे अपनी खूबसूरती को लेकर दुनिया में विख्यात है। दुनिया के अमीर मुल्कों में इसका भी नाम आता है। यहां के लोग अपनी सेहत के प्रति काफी सजग रहते हैं। अपनी विशेषताओं से लबरेज नॉर्वे की सबसे बड़ी खूबी वहां की प्राकृतिक सुंदरता भी है। बताते चलें कि यह देश बार्कटिक सर्कल के दायरे में आता है। इसलिए मई से जुलाई के बीच लगभग 76 दिनों तक यहां न के बराबर सूरज अस्त होता है।

इसलिए होती है 40 मिनट की रात

मात्र 40 की रात होने के पीछे एक खगोलीय घटना है। ज्ञात हो कि 21 जून और 22 दिसंबर को सूरज की रोशनी धरती के समान भागों में नहीं फैलती। इस दौरान पृथ्वी 66 डिग्री के एंगल पर घूमती है। पृथ्वी की इसी झुकाव के चलते दिन और रात के समय में अंतर आता है। नॉर्वे जैसे देश में 40 मिनट की रात 21 जून वाली स्थिति के चलते होती है। इस दौरान धरती का पूरा हिस्सा 66 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 90 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक सूरज की रोशनी में रहता है। इसी वजह से इस दौरान यहां सूरज मात्र 40 मिनट के लिए ही डूबता है। पृथ्वी का यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। यहां रहने वाले सादा और सेहतमंद जीवन जीना पसंद करते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं। आधी रात का सच जानने के लिए मई से जुलाई के बीच यहां पर्यटकों की खासी भीड़ देखने को मिलती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...